विज्ञापन

दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

ईंधन संकट के बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम शुरू होगा. वहीं प्राइवेट दफ्तरों से इसकी अपील की जाएगी.

दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम, सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
  • दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल की बचत के लिए सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया है
  • प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन वर्क फ्रॉम होम अपनाने की अपील की जाएगी ताकि ईंधन की खपत कम हो सके
  • सरकारी अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल-डीजल में 20 प्रतिशत की कटौती की जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम कराया जाएगा. वहीं सरकार प्राइवेट कंपनियों से भी दो दिन के वर्क फ्रॉम होम की अपील करेगी. सीएम ने कहा है कि सरकार पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों स्तरों पर काम कर रही है. इसके लिए 'मेरा भारत मेरा योगदान' स्कीम शुरू की गई है.

सरकारी दफ्तरों में दो दिन WFH

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक से जो अपील की है वह देशहित में की है. इसके लिए हमने कुछ प्लान बनाया है. पेट्रोल और डीजल की बचत हो , इसके लिए हमने सरकारी और प्राइवेट दोनों लेवल पर काम किया है. अब सरकारी दफ्तरों में हर सप्ताह 2 दिन वर्क फ्रॉम होम होगा.  वहीं प्राइवेट कंपनियों से भी 2 दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा जाएगा. 

अधिकारियों को मिलने वाले ईंधन में 20% की कटौती

सीएम ने कहा कि दिल्ली के सरकारी अधिकारियों को जो पेट्रोल और डीजल की मिलता था उसमें 20 फीसदी की कटौती की जाएगी. हर सोमवार को मंडे मेट्रो के तौर पर काम करेंगे. यानी अफसर और कर्मचारी मेट्रो से दफ्तर आएंगे. दिल्ली में जितनी भी सरकारी अधिकारियों की कॉलोनी है उनके लिए 58 बसों को तैनात किया जाएगा, जो कॉलोनी से मेट्रो स्टेशन तक चलाई जाएंगी.

Latest and Breaking News on NDTV

स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेस की अपील

इसके अलावा दिल्ली सरकार स्कूल और कॉलेजों में ऑनलाइन क्लासेस शुरू कराने की अपील करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी से भी अपील करते हैं वह ऑनलाइन क्लासेस करें. वहीं 6 महीने के लिए दिल्ली सरकार कोई भी पेट्रोल-डीजल और EV गाड़ी नहीं खरीदेगी.

'ऑनलाइन सुनवाई करें कोर्ट'

मुख्यमंत्री गुप्ता ने आगे कहा कि हम अदालतों से भी ऑनलाइन मामलों की सुनवाई करने की अपील करते हैं. दिल्ली सरकार के किसी भी मंत्री या अधिकारी की आधिकारिक विदेश यात्रा नहीं होगी.  दिल्ली सरकार 100% भारत में बने प्रोडक्ट को ही उपयोग करेगी. 90 दिन तक यह योजना को लोगों के बीच चलायी जाएगी. सरकार लोगों को बचत करने के लिए शपथ दिलाएगी. सीएम ने इस कैंपेन में दिल्ली के हर नागरिक के जुड़ने की अपील भी की.

सीएम ने बताया कि दिल्ली सरकार ने यह भी तय किया है की सरकार के हर दफ्तर में AC को 24-25 डिग्री के बीच ही फिक्स किया जाएगा. कल से सरकार पूरी दिल्ली में इस अभियान की शुरुआत करेगी.

यह भी पढ़ें: अब सरकारी दफ्तरों में फिक्स टेंपरेचर पर चलेगा AC, हफ्ते में 2 दिन मिलेगा Work From Home, जानें यूपी सरकार के नए नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Work From Home, Delhi Work From Home News, Delhi Fuel News, Delhi Work From Home Rules, Work From Home 2.0
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com