गुरुग्राम में हो रही तेज भारी बारिश को देखते हुए वर्क फ्रॉम होम (WFH) की एडवाइजरी जारी की गई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से ये एडवाइजरी जारी की गई है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष और डीसी उत्तम सिंह ने जारी एडवाइजरी में 8 अगस्त को भी वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है. दरअसल 7 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक जिले में 60 एमएम बारिश दर्ज की गई है. जिससे कई स्थानों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की आशंका है. ऐसे में कॉरपोरेट ऑफिस और निजी संस्थानों को कर्मचारियों को 8 अगस्त को भी घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह दी गई है.

बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुग्राम, झज्जर, जींद, रेवाड़ी, रोहतक और सोनीपत के लिए रेड वॉर्निंग जारी की है. इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली, तूफान और जोरदार बारिश होने की बहुत ज्यादा संभावना है. दिल्ली के लिए भी अगले 24 घंटे के लिए तेज बारिश का अलर्ट है. गाजियाबाद और नोएडा में भी अगले 24 घंटे भारी बारिश होने की संभावना है.
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है, जल निकासी, मरम्मत और बहाली कार्यों को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए निर्णय लिया गया है. नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील है. साथ ही जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. जो कि इस प्रकार है.
GMDA: 1800-180-1817 / 0124-2050808
NHAI: 1033 / 9311920617
MCG: 9821395354
DRO: 9289790948
जिला प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. इससे पहले 7 अगस्त के लिए भी वर्क फ्रॉम होम (WFH) की एडवाइजरी जारी की थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं