- पूरे देश में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार
- बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी
- उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ओले गिरने के आसार
Weather Updates: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के कारण पिछले दो दिनों से देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है. जो कि आनेवाले दिनों में जारी रहने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले चार दिनों तक पूरे देश के लगभग तमाम राज्यों में बारिश के आसार हैं. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार के अनुसार नॉर्थ वेस्ट इंडिया में अगले चार दिन तक बारिश होती रहेगी. वेस्टर्न हिमालयन रीजन में भारी बारिश की चेतावनी है. मतलब यहां 6.5 सेमी से अधिक वर्षा होगी. नरेश कुमार ने कहा कि कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र को छोड़कर पूरे देश में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार हैं.
नरेश कुमार के अनुसार वेस्ट से भी हवा आ रही है और बंगाल की खाड़ी से भी, इसके चलते पंजाब, हरियाणा और वेस्टर्न हिमालयन रीजन में मूसलधार बारिश की भी आशंका है. ईस्ट इंडिया में भी बादल है और 3-4 दिन यहां भी बारिश के आसार हैं. नॉर्थ ईस्ट में भी ऐसे ही आसार और 3 दिन भारी बारिश होनी है. विदर्भ से कर्नाटक तक में भी बारिश होगी.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
तापमान में आएगी गिरावट
बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और मौसम ठंडा हो जाएगा. नॉर्थ वेस्ट इंडिया में 9 से 10 डिग्री तापमान सामान्य से नीचे आएगा. 2-3 दिन बाद तापमान में अचानक बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी और ये 3 से 5 डिग्री तापमान बढ़ जाएगा.
ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में रविवार को हुई बूंदाबांदी, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
जबरन धर्म परिवर्तन मामले में तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
जयपुर और यूपी के क्या है हाल?
राजस्थान के जयपुर भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और जोधपुर के कुछ इलाको में बारिश के साथ (40-50 Kmph) हवाएं चलने का आसार है. वहीं जयपुर में कहीं-कहीं ओला गिरने की संभावना है. उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओला गिरने के आसार है.
मौसम विभाग ने जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
शिमला में भी आने वाले कुछ दिनों तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा. उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. मौसम विज्ञान विभाग भोपाल केन्द्र के मुताबिक जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में आज बारिश की संभावना है. इसके अलावा विभाग ने कई इलाकों में बारिश के चलते 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग ने बिहार, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु,ओडिशा में भी बारिश की संभावना जताई है.
Video : भारत सरकार ने 14 मोबाइल ऐप किए बैन, जम्मू-कश्मीर में आतंकी करते थे इस्तेमाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं