विज्ञापन

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित, इजरायल के दावों पर विदेश मंत्री अराघची ने बताया

इजरायल के कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि शनिवार सुबह अमेरिका के साथ-साथ इजरायली स्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए है. लेकिन अब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बयान दिया है कि सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित है.

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित, इजरायल के दावों पर विदेश मंत्री अराघची ने बताया
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई.
तेहरान:

ईरान पर इजरायल के हमले के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबर चल रही थी. इजरायल के कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि शनिवार सुबह अमेरिका के साथ-साथ इजरायली स्ट्राइक में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए है. लेकिन अब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बयान दिया है कि सुप्रीम लीडर खामेनेई सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि ईरान में सत्ता परिवर्तन असंभव है. सुप्रीम लीडर खामेनेई, राष्ट्रपति पेजेशकियन सुरक्षित हैं. हालांकि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने रिपोर्ट किया है कि ईरान के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख की मौत हो चुकी हैं. 

दरअसल ईरान में इस्लामिक शासन के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "जहां तक ​​मुझे पता है, अली खामेनेई और राष्ट्रपति पेजेशकियन ज़िंदा हैं. सभी बड़े अधिकारी ज़िंदा हैं — सब कुछ ठीक है."


ईरान के रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख की मौत की खबर

मालूम हो कि शनिवार को इजरायल और अमेरिका ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई जगहों पर हमले किए. तेहरान में हुए हमले में सुप्रीम लीडर खामेनेई के कैंपस पर भारी नुकसान पहुंचा है. इस हमले में ईरान के रक्षा मंत्री की मौत की खबर सामने आई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है. ईरान के रक्षा मंत्री नसीरजादे और सेना प्रमुख अमीर हतमी की मौत की भी खबर सामने आई थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

दक्षिणी ईरान के मिनाब में स्कूल पर हमले में 57 छात्राओं की मौत

इजरायल और अमेरिका के ईरान पर किए हमले में कई स्कूली छात्राओं की मौत हुई है. दक्षिणी ईरान के मिनाब में एक स्कूल पर हुए हमले में मृतकों की संख्या बढ़ गई है. मिनाब में स्कूल पर हुए इजरायल और अमेरिका के हमले में 57 छात्राओं की मौत की हो गई. स्कूल पर हुए हमले के बाद पूरी बिल्डिंग तबाह हो गई. वहां का वीडियो भी सामने आया है. 

मिनाब के स्कूल पर हमले के बाद का वीडियो
 

इजरायल के चैनल 12 ने किया था खामेनेई की मौत का दावा

मालूम हो कि इज़राइल के चैनल 12 ने अज्ञात इज़राइली सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि 86 वर्षीय नेता की हत्या के बढ़ते संकेत मिल रहे हैं. चैनल ने कहा कि इस संबंध में "बढ़ते संकेत" मिल रहे हैं. अन्य इज़राइली मीडिया आउटलेट्स ने भी चैनल 12 का हवाला देते हुए यह जानकारी दी, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है.



यह भी पढ़ें - ईरान युद्ध में उतारेगा अनदेखे हथियार, जनरल सरदार जब्बारी ने इजरायल-अमेरिका को दी बड़ी चेतावनी

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Supreme Leader Ayatollah Ali Khamenei, Iran Supreme Leader, Iran Israel Attack, Iran Israel Conflict, Iran Israel Conflict News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com