विज्ञापन

Weather Updates: फरवरी में पारा 30 के पार, दिल्‍ली NCR वाले कर लें भयंकर गर्मी झेलने की तैयारी

दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के चलते प्रदूषण में कमी आई है, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना है.

Weather Updates: फरवरी में पारा 30 के पार, दिल्‍ली NCR वाले कर लें भयंकर गर्मी झेलने की तैयारी
  • दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के कारण प्रदूषण में कमी आई है लेकिन तापमान बढ़ना जारी है
  • मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में तापमान लगातार बढ़ेगा
  • राजस्थान के बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया
नई दिल्‍ली:

Delhi NCR Weather Updates: मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. दिल्‍ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं. इससे प्रदूषण से कुछ राहत मिली है, लेकिन तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. हवा अगर रुक जाती है, तो गर्मी और ज्‍यादा महसूस होने लगेगी. उधर, राजस्थान के बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन पारा 36 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया. उत्‍तराखंड, जम्‍मू-कश्‍मीर और हिमाचल  प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्‍यों में आज पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्‍की बारिश होने का अनुमान है. लेकिन दिल्‍ली एनसीआर के लोग अब भयंकर गर्मी झेलने की तैयारी कर लें, क्‍योंकि मौसम विभाग का अनुमान कुछ इस ओर ही संकेत कर रहा है.  

दिल्‍ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्‍ली नोएडा और गुरुग्राम में तापमान आने वाले दिनों में लगातार बढ़ेगा. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 27 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री तथा 28 फरवरी को अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसे ही बना रह सकता है. हालांकि, पहाड़ी इलाकों में मौसम में बदलाव का कुछ असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. सुबह और शाम को हल्‍की ठंडक देखने को मिल रही है.  

Latest and Breaking News on NDTV

होली में दिल्‍ली में पारा जाएगा 34 के पार...

उत्‍तर भारत के लोगों को इस बार होली के मौके पर ठंड का अहसास नहीं होगा. मौसम विभाग की मानें तो होली तक दिल्‍ली में पारा 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है. ऐसे में लोग जमकर होली का लुत्‍फ उठा सकेंगे. हालांकि, गर्मी इसके बाद भी लगातार बढ़ती रहेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान के बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन पारा चढ़ा 

राजस्थान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बीच सीमावर्ती बाड़मेर में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह तक 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया. बाड़मेर में पहले भी अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रहा था. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होती रहेगी. 

ये भी पढ़ें :- पहाड़ भी झुलसे: कश्मीर 10°C ऊपर, हिमाचल में टूटा रिकॉर्ड, उत्तर भारत में भी गर्मी का अलर्ट


तेज हवाओं का असर : दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद को प्रदूषण से मिली राहत

दिल्‍ली में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं का साफ असर देखने को मिल रहा है. इन हवाओं की बदौलत लोगों को प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिली है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाके अब 'येलो जोन' (संतोषजनक से मध्यम श्रेणी) में पहुंच गए हैं, जहां हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा जा रहा है. दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली के अधिकांश इलाकों में एक्यूआई 200 के आसपास या उससे नीचे दर्ज किया गया. 

ये भी पढ़ें :-आ रहा है 2026 का पहला चक्रवात 'होरासियो', क्या भारत के लिए खतरे की बात? यहां समझिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Update, Delhi Rain, Delhi NCR Weather, Weather Forcast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com