उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने तीसरे चरण की वोटिंग के बीच आज (रविवार, 20 फरवरी) को NDTV से बातचीत में दावा किया कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनावों (Uttar Pradesh Assembly Elections) के पहले दो चरणों में ही "शतक" पूरा कर लिया है. उन्होंने कहा कि पहले के दो चरणों में उनके गठबंधन को 100 से ज्यादा सीटें मिलेंगी.
उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण में 16 जिलों की कुल 59 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. साल 2017 में इनमें से मात्र नौ सीटों पर ही सपा को जीत मिली थी, जबकि बीजेपी ने 49 सीटें जीती थीं. हालांकि, सपा इस बार उत्साहित है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखे जाने वाले अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में वोट डालने के बाद एनडीटीवी से कहा, "हमने पहले दो चरणों में शतक लगाया है और अगले दो चरणों में भी समाजवादी पार्टी गठबंधन सबसे आगे रहेगा."
"बीजेपी की पर्ची ही निकल रही है": अखिलेश यादव की पार्टी ने लगाया अनियमितता का आरोप
उत्तर प्रदेश की लड़ाई को 2024 के आम चुनावों का सेमीफाइनल कहा जा रहा है. पहले दो चरणों में कुल 113 सीटों पर मतदान हुआ. उनमें से अधिकांश पश्चिमी उत्तर प्रदेश का हिस्सा है, जो किसान आंदोलन का केंद्र रहा है.
इस चुनाव में अखिलेश यादव ने छोटे दलों के साथ अपने मुस्लिम-यादव वोट बैंक के आधार को बढ़ाया है. गठबंधन में अन्य पिछड़े वर्गों के नेताओं को साथ लाकर बड़ा गठबंधन और बड़ा वोट बैंक बनाने की कोशिश की है. उनके प्रमुख सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी हैं, जिनके समर्थकों का 30 से अधिक सीटों पर प्रभाव है.
यूपी में बीजेपी की रैली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रोजगार के मुद्दे पर झेलनी पड़ी नारेबाजी
गठबंधन दलों के सहयोगियों में सबसे पहले, अखिलेश यादव राज्य का चुनाव लड़ रहे हैं. वो करहल से चुनावी मैदान में हैं. यह सीट उनके पारिवारिक गढ़ मैनपुरी का हिस्सा है. बीजेपी ने उनके खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को उतारा है. बघेल मुलायम सिंह यादव के काफी करीब रह चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं