यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राम जन्मभूमि पर हिंदू अपना दावा कभी नहीं छोड़ेंगे और जहां रामलला विराजमान हैं, वही राम जन्मभूमि है. मुख्यमंत्री योगी रविवार को लखनऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे. योगी ने कहा, "राम मंदिर हमारे लिए चुनावी मुद्दा कभी नहीं रहा, अयोध्या में जनभावना का सम्मान होना चाहिए. हमने पहले भी बातचीत की पेशकश की लेकिन सबूत मांगने पर हमेशा मुस्लिम पक्ष भागता था." उन्होंने कहा, जहां रामलला विराजमान हैं, वही जन्मभूमि है. मुसलमान बाबरी मस्जिद की बात छोड़ें, एएसआई के सर्वे में भी जन्मभूमि की जगह मंदिर की बात कही गई है."
योगी ने कहा, "2014 में बसपा की जीरो सीटें आई थीं, अगर जीरो से किसी को गुणा करेंगे तो जीरो ही आएगा. भाजपा इस बार अमेठी और आजमगढ़ की सीट जीतेगी." मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारे लिए इस बार चुनाव आसान है, इस बार इन दोनों-तीनों (सपा-बसपा -कांग्रेस) को निपटा दिया जाएगा. सपा-बसपा के कारनामों को सभी जानते हैं."
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने कहा, "प्रियंका जी पहली बार चुनावी समर में नहीं उतरी हैं. 2017 में तो उन्होंने दोनों लड़कों (राहुल व अखिलेश) को मिलाने का काम किया था लेकिन उप्र ने दोनों को खारिज कर दिया. कांग्रेस आज प्रदेश के अंदर कहीं है ही नहीं फिर इतनी छटपटाहट क्यों है?"
बेरोजगारी के मुद्दे पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मोदी सरकर के आने के बाद रोजगार के कई अवसर शुरू किए गए जिन पर मोदी सरकार तेजी से काम कर रही है." मुख्यमंत्री योगी ने कहा, "मोदी सरकार ने देश को ये सिखाया है कि दुश्मन कितना भी बड़ा हो मुंहतोड़ जवाब देंगे. नए भारत में हर चुनौती से निपटने की क्षमता है."
योगी ने कहा, "पहले आतंकी हमलों पर हम सिर्फ धमकी देने तक सीमित रह जाते थे. मोदी जी नेतृत्व में भारत ने अपनी सामरिक शक्ति भी दिखाई है. जो लोग आतंकियों के नाम के आगे जी लगाते हैं, उन्हें शर्म नहीं आती."
(इनपुट- आईएएनएस)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं