विज्ञापन

'एक दिन, दो प्रेरणाएं'... योगी बोले- आजादी का संकल्प और राष्ट्र रक्षा का बलिदान याद दिलाती है 21 अक्टूबर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 अक्टूबर के ऐतिहासिक महत्व को याद करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस और हॉट स्प्रिंग्स में शहीद हुए CRPF जवानों को श्रद्धांजलि दी. 

'एक दिन, दो प्रेरणाएं'... योगी बोले- आजादी का संकल्प और राष्ट्र रक्षा का बलिदान याद दिलाती है 21 अक्टूबर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 अक्टूबर के ऐतिहासिक महत्व का दिन बताया.

लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 अक्टूबर की ऐतिहासिक अहमियत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि इसी दिन वर्ष 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद सरकार की स्थापना कर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और मजबूत स्वरूप दिया था. योगी ने कहा कि यह घटना देश के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसने लाखों भारतीयों को आजादी की लड़ाई के लिए प्रेरित किया.

CRPF जवानों के बलिदान को भी किया नमन

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में वर्ष 1959 की उस घटना को भी याद किया, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के 10 जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे. उन्होंने कहा कि जवानों ने चीनी घात का साहसपूर्वक सामना किया और देश की गरिमा, सम्मान और संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया.

एक तारीख में इतिहास के दो महत्वपूर्ण अध्याय

योगी आदित्यनाथ ने कहा, "21 अक्टूबर की तारीख में इतिहास के दो महत्वपूर्ण अध्याय जुड़े हुए हैं. एक अध्याय देश की आजादी के संकल्प का है और दूसरा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान का." उन्होंने आगे कहा, "एक घटना हमें देश की स्वतंत्रता के लिए सब कुछ समर्पित करने की प्रेरणा देती है जबकि दूसरी घटना राष्ट्र और उसके नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने का कर्तव्यबोध कराती है."

युवाओं को दिया देशसेवा का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक प्रसंग नई पीढ़ी को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने लोगों से महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के योगदान को याद रखने तथा उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया.

यह भी पढ़ें- 

वाराणसी सिटी से राजा तालाब के लिए 4 जोड़ी MEMU ट्रेन मंजूर, 55 मिनट का सफर, जानें किसे होगा फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Netaji Subhas Chandra Bose, Azad Hind Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com