लोकसभा सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen) के प्रमुख असदुद्दीन औवेसीने देश में कथित गोरक्षकों द्वारा किए जा रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने अपने ट्वीट के जरिए कहा है कि गोरक्षकों का आतंक मुसलमानों को जिंदगी का खतरा महसूस करने करने लिए मजबूर कर रहा है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार के मंत्रियों द्वारा ऐसे हमले करने वालों को माला पहनाए जाने की बात भी कही. बता दें कि कुछ दिन पहले ही हरियाणा के गुरुग्राम में कथित गोरक्षकों ने मीट ले जा रहे शख्स की पिटाई कर दी थी जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी.
गुरुवार को किए ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा "गोरक्षकों का आतंक मुसलमानों को ज़िन्दगी का खतरा महसूस करने के लिए मजबूर कर रहा है. इस भीड़ पर तुरंत मुकदमा चलाकर उन्हें सज़ा दी जानी चाहिए. इसके बजाय केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों द्वारा इन्हें मालाएं पहनाई गईं, और अन्य के मुकदमों में गड़बड़ियां की गईं, जिससे वे बरी हुए. ज़ाहिर है, इससे उनकी हिम्मत बढ़ेगी."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

इससे पहले अयोध्या में 5 अगस्त को हुए राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर औवेसी ने बाबरी मस्जिद को याद किया था. 1528 में अयोध्या में मुगल सम्राट बाबर ने मस्जिद की नींव रखी थी, जिसे 1992 में 6 दिसंबर के दिन राम मंदिर आंदोलन के तहत कारसेवकों ने मस्जिद पर चढ़कर इसकी गुंबद गिरा दी थी. ओवैसी ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'बाबरी मस्जिद थी, है और रहेगी.'
यह भी पढ़ें- अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन पर बोले असदुद्दीन ओवैसी - बाबरी मस्जिद थी, है, और रहेगी
ओवैसी ने भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिस्सा लेने पर भी सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री का इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना संवैधानिक नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं