विज्ञापन

तेजपुर यूनिवर्सिटी: हॉस्टल के कमरे में B.Sc के छात्र की स‍ंदिग्‍ध हालत में मौत, डायरी में क्‍या लिखा?

असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के छात्र ने अपने हॉस्‍टल में जान दे दी. वह अपने हॉस्‍टल के कमरे में मृत पाया गया. पुलिस को उसके पास से एक डायरी मिली है. पुल‍िस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

तेजपुर यूनिवर्सिटी: हॉस्टल के कमरे में B.Sc के छात्र की स‍ंदिग्‍ध हालत में मौत, डायरी में क्‍या लिखा?
तेजपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले 20 वर्षीय छात्र ने दी जान.

असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के 20 वर्षीय छात्र की स‍ंदिग्‍ध हालत में मौत हो गई. छात्र विवि पर‍िसर में बने उसके हॉस्‍टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला. पुलिस टीम ने छात्र को फंदे से उतारकर कनकलता सिविल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस को उसके कमरे से एक डायरी मिली है, जिसे जब्‍त कर लिया गया है.  

साथी ने फंदे से लटका देखा शव  

विश्वविद्यालय के कुलसचिव चंदन गोस्वामी ने बताया कि मृतक छात्र नगांव जिले का रहने वाला था. वह विश्वविद्यालय के इंटीग्रेटेड केमिस्ट्री विभाग से B.Sc के पांचवें सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा था. वह हॉस्‍टल के कमरे में एक अन्य छात्र के साथ रहता था. बुधवार 16 सितंबर की सुबह उसका साथी अपनी क्‍लास के लिए चला गया था. दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह कमरे पर वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा बंद था, कुछ देर आवाज लगाने के बाद कोई जवाब नहीं मिला तो उसने वेंटिलेटर से देखा, इस दौरान छात्र फंदे पर लटका हुआ था. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. 

कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी पुलिस 

शोणितपुर SSP बरुण पुरकायस्थ के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे घटना की सूचना मिली.उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका था और दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस की टीम ने शव को बरामद कर अस्‍पताल भेजा, जहां जांच के बाद डॉक्‍टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक के परिजनों के आने और पीएम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया. पीएम रिपोर्ट में छात्र की मौत का सही कारण सामने आएगा. 

मरने से पहले डायरी में क्‍या लिखा?

छात्रों और पुलिस के अनुसार, मृतक के कमरे से पुलिस को एक डायरी मिली है. जिसमें उसने अपनी मौत से पहले एक नोट छोड़ा है. हालांकि, उस नोट में क्‍या है इस बात का खुलासा पुलिस नहीं कर रही है. पुलिस का कहना है क‍ि मामले की जांच की जा रही है, जो भी सामने आएगा उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें...

बेपनाह मोहब्बत करते थे हरदोई के अमित और नरगिस, गेस्ट हाउस के कमरे में दोनों पंखे से लटके मिले, लखनऊ की घटना

15वीं मंजिल से छलांग लगाकर 16 साल की बच्ची ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा, "मैं खुद जिम्मेदार हूं"

तनाव में हैं तो मदद के लिए करें कॉल 

अगर, आप या आपका कोई परिचित किसी कठिन दौर से गुजर रहा है या तनाव में है, तो कृपया अकेले न रहें और कोई गलत कदम न उठाएं. मदद के लिए इन सेवाओं से संपर्क करें... 

टेली-मानस (Tele-MANAS - भारत सरकार): 14416 या 1800 891 4416 (24x7 निःशुल्क सेवा)
किरण (KIRAN - सामाजिक न्याय मंत्रालय): 1800-599-0019
संजीवनी (Sanjivani - रायपुर): 0771-2543999 / 9424108409
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tezpur University, Assam News, Student Suicide, Assam Crime News, Assam News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com