विज्ञापन

15वीं मंजिल से छलांग लगाकर 16 साल की बच्ची ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा, "मैं खुद जिम्मेदार हूं"

इस घटना में कथित तौर पर अकादमिक दबाव के चलते बच्ची ने कूदकर जान दी. सुसाइड नोट में उसने किसी को दोषी न ठहराते हुए खुद को जिम्मेदार बताया और आखिर में "आई लव यू मम्मी-पापा" लिखा.

15वीं मंजिल से छलांग लगाकर 16 साल की बच्ची ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा, "मैं खुद जिम्मेदार हूं"
उत्तर प्रदेश में एक बच्ची नाबालिग बच्ची सुसाइड कर लिया.

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. 16 वर्षीय किशोरी शनाया विष्ट ने कथित तौर पर 15वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए.

15वीं मंजिल से गिरने की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे घटना हुई. करीब 7 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर की 15वीं मंजिल से एक लड़की गिर गई है. सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किशोरी को तुरंत अस्पताल भेजा गया. हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

जांच में मिला सुसाइड नोट

मामले की जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है. शुरुआती जांच में सामने आया कि किशोरी पढ़ाई के दबाव से परेशान थी. नोट में उसने लिखा कि वह अकादमिक प्रेशर को संभाल नहीं पा रही थी और इसी वजह से यह कदम उठा रही है.

सबसे भावुक करने वाली बात यह रही कि उसने अपने इस फैसले के लिए किसी और को जिम्मेदार नहीं ठहराया. नोट में साफ लिखा कि वह खुद अपने इस कदम की जिम्मेदार है. आखिर में उसने अपने माता-पिता के लिए "आई लव यू मम्मी-पापा" लिखकर प्यार जताया.

परिवार और सोसाइटी में मातम

पुलिस ने मृतक किशोरी की पहचान शनाया विष्ट (16) पुत्री देवेंद्र सिंह के रूप में की है. वह गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर स्थित फ्लैट नंबर 1576 में परिवार के साथ रहती थी. बेटी की मौत से परिवार गहरे सदमे में है जबकि सोसाइटी के लोग भी इस घटना से दुखी हैं.

पुलिस कर रही विस्तृत जांच

विजयनगर थाना पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है.

यह भी पढ़ें-  UP: कुत्ता पाल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, बिना लाइसेंस तीन लोगों से वसूले गए 15 हजार रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad News, Ghaziabad Incident, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com