विज्ञापन

महिला को जमीन पर गिराकर पीटा, कपड़े भी उतारे, गुवाहाटी में शर्मसार करने वाली वारदात

गुवाहाटी के खानापारा इलाके स्थित एक नाइटक्लब में महिला के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

महिला को जमीन पर गिराकर पीटा, कपड़े भी उतारे, गुवाहाटी में शर्मसार करने वाली वारदात
गुवाहाटी से आई हैरान करने वाली घटना
Social Media
  • गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब के अंदर महिला के साथ मारपीट और कपड़े उतारने की घटना हुई
  • आरोप है कि इस घटना में नाइटक्लब के पुरुष और महिला बाउंसर दोनों शामिल थे और महिला को पीटा गया
  • घटना के कारण और महिला की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है तथा पुलिस जांच की जानकारी नहीं मिली है

असम की राजधानी गुवाहाटी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. गुरुवार देर रात गुवाहाटी के खानापारा इलाके में एक नाइटक्लब के अंदर कथित तौर पर एक महिला के कपड़े उतारे गए और उसके साथ मारपीट की गई. मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि इस घटना में क्लब के बाउंसर शामिल थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

महिला को पीटा और कपड़े उतारे

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, महिला पर क्लब के अंदर हमला किया गया और उसे जमीन पर गिराकर पीटा गया. आरोप है कि मारपीट के दौरान उसके कपड़े भी उतार दिए गए. सूत्रों का कहना है कि महिला पर हमला करने वालों में पुरुष और महिला बाउंसर दोनों शामिल थे. बाद में उसे क्लब की चौथी मंज़िल से नीचे लाया गया.

क्यों हुआ विवाद, वजह साफ नहीं

इस झगड़े की वजह अभी साफ नहीं है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि कथित हमले से पहले क्लब के अंदर क्या हुआ था. घटना के बाद जब मीडियाकर्मी नाइटक्लब पहुंचे, तो वह बंद मिला और लाइटें भी बंद थीं. क्लब मैनेजमेंट का कोई भी व्यक्ति मीडिया से बात करने के लिए बाहर नहीं आया.

महिला की पहचान अभी तक पता नहीं चल पाई है. यह साफ नहीं है कि इस घटना के संबंध में कोई औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है. फिलहाल यह भी जानकारी नहीं है कि पुलिस ने क्लब प्रबंधन, बाउंसरों या अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू की है या नहीं. मामले को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: रोज मेट्रो से जाती थी, उस दिन रैपिडो की...दिल्ली से नोएडा जा रही DU छात्रा की एक्सीडेंट में मौत, पढ़ाई के लिए असम से आई थी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guwahati, Guwahati News, Guwahati News In Hindi, Guwahati News Today, Assam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com