- तमिलगा वेत्री कझगम के प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
- विजय ने अपने पहले भाषण में तमिलनाडु में सेक्युलर और सामाजिक न्याय आधारित नए दौर की शुरुआत का संदेश दिया
- उन्होंने खुद को एक आम इंसान बताते हुए चुनावी वादों को पूरा करने और जनता के प्रति कर्जदार होने का भरोसा दिया
तमिलनाडु की राजनीति में 10 मई के दिन उस वक्त नया अध्याय लिखा गया, जब तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद अपने पहले संबोधन में विजय ने राज्य के लोगों का आभार जताते हुए एक ऐसा संदेश दिया, जिसे अल्पसंख्यक और सेक्यूलर राजनीति के नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है. उन्होंने साफ कहा कि तमिलनाडु में अब एक नए सेक्युलर और सामाजिक न्याय आधारित दौर की शुरुआत होगी.
जनता को विजय का बड़ा संदेश
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में आयोजित समारोह में जब विजय ने बोलना शुरू किया तो पूरे मैदान में जोरदार तालियां गूंज उठीं. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आइए, हम सब मिलकर तमिलनाडु को एक नई सरकार दें. यह एक नई शुरुआत है, एक ऐसे दौर की शुरुआत जो सेक्यूलर और सामाजिक न्याय पर आधारित होगा.” विजय का यह बयान खास तौर पर उन वर्गों के लिए संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जो लंबे समय से समानता और समावेशी शासन की उम्मीद कर रहे थे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
ये भी पढ़ें : Vijay oath ceremony controversy: विजय शपथ लेने से पहले ही देने लगे भाषण, राज्यपाल ने टोका
विजय का सामाजिक समानता पर जोर
विजय ने खुद को आम शख्स बताते हुए भरोसा दिलाया कि उनकी राजनीति सिर्फ वादों तक सीमित नहीं रहेगी. उन्होंने कहा कि मैं एक साधारण इंसान हूं और मैं सिर्फ वही वादा करूंगा जो संभव है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि वे चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और तमिलनाडु की जनता के प्रति खुद को कर्जदार मानते हैं. विजय ने अपने भाषण में सामाजिक समानता और सेक्यूलर राजनीति को बार‑बार दोहराते हुए यह संकेत दिया कि उनकी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि यह सरकार एक ऐसे तमिलनाडु के निर्माण की दिशा में काम करेगी, जहां सामाजिक न्याय और बराबरी को प्राथमिकता दी जाएगी.
विजय ने बताया खुद को जनता का हिस्सा
उन्होंने कहा कि वे किसी शाही परिवार से नहीं आते, बल्कि खुद को लोगों का बेटा, भाई और परिवार का हिस्सा मानते हैं. इसी पहचान के कारण जनता ने उन्हें इतना बड़ा समर्थन दिया. उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमा जगत से राजनीति में आने का उनका मकसद लोगों का कर्ज चुकाना है और जनता ने उन्हें जिस तरह अपनाया है, वह उनके लिए सबसे बड़ा भरोसा है. युवाओं को ध्यान में रखते हुए विजय ने कहा कि वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और उनके भविष्य के लिए काम करेंगे. यह संदेश भी उनके जनसंपर्क और व्यापक समर्थन आधार को मजबूत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
ये भी पढ़ें : CM बनते ही थलापति का ऐलान- अब तमिलनाडु में सिर्फ एक पावर सेंटर है और वो हूं मैं... पढ़िए विजय का फिल्मी भाषण
विजय ने आज अपने शपथ समारोह में जो भाषण दिया, विश्लेषकों के मुताबिक, विजय का यह पहला संबोधन साफ संकेत देता है कि उनकी सरकार खुद को एक सेक्यूलर, समावेशी और सामाजिक न्याय केंद्रित शासन के तौर पर स्थापित करना चाहती है. अल्पसंख्यक और हाशिये पर खड़े वर्गों के लिए दिया गया यह संदेश आने वाले दिनों में उनकी राजनीति की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं