Swachh Survekshan 2020: केंद्र की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत लगातार चौथी बार मध्य प्रदेश के शहर इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है. इस लिस्ट में गुजरात का शहर सूरत दूसरे और महाराष्ट्र की नवी मुंबई तीसरे स्थान पर है. गंगा किनारे बसे शहरों में उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी वाराणसी अव्वल है. आवास व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को ट्विटर स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजे घोषित किए.
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'बधाइयां! इंदौर लगातार चौथे साल देश का सबसे स्वच्छ शहर बन गया है. शहर और यहां के लोगों ने स्वच्छता के प्रति गजब समर्पण दिखाया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व और नगरपालिका के सहयोग के चलते उनके इस परफॉर्मेंस के लिए बधाई.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Heartiest congratulations!
— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) August 20, 2020
Indore is India's cleanest city 4th year in a row. The city & its people have shown exemplary dedication towards cleanliness. Congratulations to MP CM @ChouhanShivraj people, political leadership & Municipal Corporation for this superlative performance. pic.twitter.com/cg3DH6PnHM
पुरी ने एक दूसरे ट्वीट में बताया कि 'प्राचीन पवित्र शहर वाराणसी गंगा पर बसे शहरों में सबसे स्वच्छ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बधाइयां, जो इस शहर का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं. उनके विज़नरी नेतृत्व ने यहां लोगों को यह उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रेरित किया है.'
इस सर्वे में जालंधर कैंट को देश के सबसे स्वच्छ कैंटोन्मेंट का दर्जा दिया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं