कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) के इस्तीफे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. हालांकि, उनके इस्तीफे पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है. सीएम की कुर्सी जाने की अटकलों के बीच येदियुरप्पा ने रविवार को संकेत दिया कि वह कब तक सत्ता में रहेंगे इसकी गारंटी नहीं है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के रूप में दो साल पूरे होने पर येदियुरप्पा सोमवार को इस्तीफा दे सकते हैं. येदियुरप्पा की कुर्सी जाने के कयासों के बीच, कर्नाटक के एक मंत्री भी दिल्ली पहुंचे हैं.
लिगांयत समुदाय के कद्दावर नेता माने जाने वाले येदियुरप्पा ने रविवार शाम को कहा, "अभी तक कोई जानकारी नहीं आई है... सरकार के दो साल पूरा होने पर सुबह कार्यक्रम है. मैं सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बारे में बात करूंगा. इसके बाद, आपको आगे के बारे में पता चल जाएगा."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कर्नाटक के सीएम ने कहा, "मैंने तय किया है कि मैं आखिरी मिनट तक काम करूंगा. मैंने दो महीने पहले ही कहा था कि जब भी मुझसे कहा जाएगा मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं. मैं इसे फिर से कहूंगा - अब तक मुझे केंद्र से कोई संदेश नहीं मिला है. अगर वे मुझसे पद पर बने रहने के लिए कहेंगे तो मैं बना रहूंगा. यदि नहीं, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा और पार्टी के लिए काम करूंगा." येदियुरप्पा ने कहा, "मेरा मानना है कि रात या फिर कल सुबह तक इसकी सूचना आ जाएगी."
READ ALSO: ''अगर शाम तक संदेश आता है...'' कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर बोले बीएस येदियुरप्पा
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, येदियुरप्पा के इस्तीफे की जोर पकड़ती अटकलों के बीच कर्नाटक सरकार के मंत्री मुरुगेश निरानी रविवार को बीजेपी नेताओं से मिलने के लिए अचानक दिल्ली पहुंचे. पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी. हालांकि, निरानी से जुड़े करीबी लोगों का दावा है कि वह निजी दौरे पर दिल्ली गए हैं.
READ ALSO: बीएस येदियुरप्पा की कुर्सी जाने की अटकलों से 'इम्पोर्ट' किए मंत्री हैं नर्वस, जानें क्या कहा
खान मंत्री निरानी भी येदियुरप्पा की तरह लिंगायत समुदाय से आते हैं और उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक माना जा रहा है. निरानी के अलावा, भाजपा महासचिव सीटी रवि, कर्नाटक सरकार में गृह मंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का नाम भी सीएम पद की रेस में बताया जा रहा है.
वीडियो: कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सियासी हलचल तेज, आज हो सकता है फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं