समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल्ला आजम को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्वार उपचुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने फिलहाल अब्दुल्ला आज़म की दोषसिद्धि पर रोक भी लगाने से भी इनकार कर दिया है. अब स्वार विधानसभा उपचुनाव के तहत 10 मई को ही मतदान होंगे.
अगली सुनवाई जुलाई में
हालांकि, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि उपचुनाव का नतीजा हमारे अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा. कोर्ट ने इस मामले को लेकर यूपी सरकार को नोटिस भी जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार से पूछा है कि क्या अब्दुल्ला का केस क्या इनका गंभीर है कि वो जनप्रतिनिधि के तौर पर अयोग्य करार हो. कोर्ट ने कहा कि अब इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई के तीसरे हफ्ते में होगी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
HC के फैसले को SC में दी थी चुनौती
बता दें कि सपा नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मुरादाबाद कोर्ट से तय की गई 2 वर्ष की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया गया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट के इसी फैसले को अब्दुल्ला आजम खान ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट से अब्दुल्ला आजम खान ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले की समीक्षा करने की मांग की थी.
क्या हेट स्पीच होगी बंद? नफरती भाषण पर सुप्रीम कोर्ट का आया आदेश
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं