- सपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर तैयारी कर रही है
- PDA हमारी रणनीति है, इसने राजग को परेशान कर दिया है : अखिलेश
- सपा के सत्ता में आने पर महिलाओं को तीन हजार रुपये पेंशन का वादा
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि सपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर तैयारी कर रही है क्योंकि इन सीट पर सहयोगियों को समर्थन देने के लिए संगठन को भी मजबूत करना जरूरी है. विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के महत्वपूर्ण घटक सपा के अध्यक्ष यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ''लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की सभी 80 सीट पर तैयारी है. हम गठबंधन के सभी साथियों को साथ लेकर चलेंगे. समाजवादी पार्टी सभी सीट पर तैयारी इसलिए भी कर रही है क्योंकि जो सीटें गठबंधन सहयोगियों के पास जायेंगी तो हम तभी मदद कर पाएंगे जब समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत रहेगा और बूथ स्तर पर तैयारी रहेगी.''
उन्होंने कहा , '' यदि तैयारी नहीं रहेगी तो हम गठबंधन के प्रत्याशियों की मदद कैसे करेंगे.''
उन्होंने कहा, ''सपा 'इंडिया' के साथ है और पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) हमारी रणनीति है और इसने राजग को परेशान कर दिया है.''
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि '' पीडीए 'इंडिया' के साथ है.
लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार यादव ने आज गोरखपुर के सहजनवा के भीटी में ''जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया. महारैली में प्रदेश के विभिन्न जिलों से नाई समाज के हजारों लोग शामिल हुए.
महारैली में यादव ने कहा,‘‘ नाई समाज के लोग हमारे भाई हैं. हम इस समाज के लोगों का सम्मान बढ़ाने का काम करेंगे और पार्टी हर कदम पर मदद के लिए तैयार रहेगी. समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव आम्बेडकर के विचारों और डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चल रही है.''
उन्होंने वादा किया कि सत्ता में आने पर सपा महिलाओं को तीन हजार रुपये पेंशन देगी.
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर मचे घमासान पर उन्होंने कहा, ‘‘...राजनीति में सबक सीखना चाहिए, इससे ही आगे बढ़ने में मदद मिलती है.''
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 2024 के चुनाव में बुआ (बसपा प्रमुख मायावती) के साथ जाएंगे, तो सपा अध्यक्ष ने मजाक में कहा, ''वह बहुत पहले ही आगे बढ़ चुकी हैं, आप उन्हें करीब क्यों लाना चाहते हैं.''
सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि '' भाजपा लगातार जातीय जनगणना का विरोध कर रही है. भाजपा सरकार में जिस तरह का भेदभाव हो रहा है. मुझे उम्मीद है कि इस तरह के सम्मेलन से बहुजन समाज जागरूक होगा. सभी लोग एक साथ आयेंगे और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने का काम करेंगे.''
ये भी पढ़ें :
* UP में 65 लोकसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव? अखिलेश यादव बोले- सहयोगियों को निराश नहीं करेंगे
* जानें - अमेठी, रायबरेली समेत किन 15 सीटों को INDIA सहयोगियों के लिए छोड़ेगी समाजवादी पार्टी
* PDA हमारी रणनीति, सपा अभी भी INDIA गठबंधन का हिस्सा: कांग्रेस के साथ 'मतभेद' पर बोले अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं