- ईडी के सामने पेश नहीं हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- ईडी को पत्र लिखकर समन वापस लेने की मांग की
- कहा- नोटिस अस्पष्ट, राजनीति से प्रेरित और कानूनन विचारणीय नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समन भेजा था लेकिन वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए. केजरीवाल ने ईडी को पत्र लिखकर उन्हें भेजा गया समन वापस लेने की मांग की. मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटिस ‘‘अस्पष्ट, (राजनीति से) प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं'' है. इस घटनाक्रम से पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने की संभावना खुद आम आदमी पार्टी ने जताई थी. 'आप' के नेताओं सहित विपक्ष पर ईडी सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं की विभिन्न प्रतिक्रियाएं आई हैं.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की अलग-अलग स्थानों पर चल रही छापेमारी पर राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने एक सभा में कहा कि, "आप देख रहे हैं कि देश में ईडी की छापेमारी हो रही है. जैसे टिड्डी दल पाकिस्तान से आता है, वैसे ही आज ईडी दल आ रहा है." ..."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने कहा, 'जो भी उनके (बीजेपी) विरोधी हैं, उन नेताओं पर वे मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाएंगे और उन्हें बंद कर देंगे... हमने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में देखा कि, मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई सबूत नहीं, उनकी जमानत याचिका खारिज. पश्चिम बंगाल के एक मंत्री को भी गिरफ्तार किया गया. चाहे 'आप' हो, आरजेडी हो, टीएमसी हो, एनसीपी हो या फिर शिवसेना, सभी प्रमुख नेताओं पर झूठे मामले दर्ज किए गए हैं... सीबीआई और ईडी को इन लोगों को राजनीतिक रूप से खत्म करने का काम दिया गया है... अरविंद केजरीवाल को समन मिलता है, लेकिन क्या बीजेपी के सभी लोग निर्दोष हैं? ... यदि अरविंद केजरीवाल आपकी पार्टी में जाते हैं, तो वे हरिश्चंद्र बन जाएंगे..."
ईडी का नहीं बल्कि बीजेपी का नोटिस: मनोज झादिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन पर आरजेडी के सांसद मनोज झा ने कहा, ''यह ईडी का नहीं बल्कि बीजेपी का नोटिस है... यह चुनाव का मौसम है... हम सिर्फ बीजेपी से ही नहीं बल्कि उन संस्थाओं से भी लड़ रहे हैं, जिन्होंने अपने स्वयं के चरित्र के पतन का गवाह बनना स्वीकार कर लिया है..."
140 करोड़ लोग नाराज हैं तो क्या सभी को जेल भेजेंगे : अखिलेश यादवअरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय के समन पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, 'यह नोटिस सभी को मिलेगा... अगर 140 करोड़ लोग नाराज हैं तो क्या सरकार उन सभी को जेल भेजेगी?'
राघव चड्ढा को भी निशाना बनाया जा सकता है : कपिल सिब्बलराज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा, "...वे (बीजेपी) अब अरविंद केजरीवाल को निशाना बना रहे हैं. जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आएंगे, वे और अधिक लोगों को निशाना बनाएंगे. मुझे डर है कि वे किसी स्तर पर राघव चड्ढा को भी निशाना बनाएंगे. उन्होंने शिबू सोरेन को निशाना बनाया; वे हेमंत (सोरेन) और छत्तीसगढ़ में 30-40 अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं. आप जानते हैं कि उन्होंने महाराष्ट्र में क्या किया...देखिए, वे मध्य प्रदेश, तेलंगाना में कैसे निशाना बना रहे हैं. आंध्र में नायडू जेल में हैं... तो यह क्या हो रहा है? पश्चिम बंगाल में अभिषेक बनर्जी को निशाना बनाया गया है... अदालतें पीएमएलए के दुरुपयोग के प्रति क्यों नहीं जाग रही हैं?''
असम की क्षेत्रीय पार्टी राइजोर दल के विधायक अखिल गोगोई ने कहा कि, हम आम आदमी पार्टी के संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे मित्र अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में ईडी द्वारा तलब किए जाने की घिनौनी हरकत की निंदा करते हैं. विपक्ष की आवाज को दबाने की इस राजनीतिक साजिश को रोका जाना चाहिए. पीएम मोदी द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध केवल सरकार की कमजोरी को दर्शाता है.
यह भी पढ़ें -
"केजरीवाल ने कुछ गलत नहीं किया तो भाग क्यों रहे": ED के सामने पेश नहीं होने पर बीजेपी नेता का तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं