विज्ञापन

दिल्ली-पंजाब समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, देखें पूरी लिस्ट

SIR 3.0: चुनाव आयोग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र समेत 16 प्रदेशों में वोटर लिस्ट की समीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा की है. एसआईआर का ये चरण पंजाब में विधानसभा चुनाव के पहले होगा.

दिल्ली-पंजाब समेत 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली:

चुनाव आयोग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा समेत 16 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची निरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि ये SIR राज्यों में चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा. तीसरे चरण में वोटर लिस्ट की समीक्षा(SIR) हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर लगभग पूरे देश को दायरे में लेगा. इन तीन राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए एसआईआर कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी. SIR के तीसरे चरण में 3.94 लाख से अधिक बूथ लेवल अफसर (BLO) 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान करेंगे. राजनीतिक दलों की ओर से जनगणना के लिए नियुक्त 3.42 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) भी इसमें सहयोग करेंगे. झारखंड, तेलंगाना, उत्तराखंड और ओडिशा में भी एसआईआर होगा. महाराष्ट्र भी इसके दायरे में होगा. सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पंजाब में ये एसआईआर चुनाव के पहले कराया जाएगा. 

कहां-कब एसआईआर

  1. ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में 1 जुलाई से एसआईआर प्रक्रिया, दादरा नगर हवेली और दमन दीव केंद्रशासित प्रदेश, फाइनल वोटर लिस्ट 6 सितंबर को आएगी
  2. उत्तराखंड में 1 जुलाई से एसआईआर प्रक्रिया प्रारंभ होगी, फाइनल वोटर लिस्ट 15 सितंबर को आएगी
  3. आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ में एसआईआर शुरू, 22 सितंबर को फाइनल वोटर लिस्ट आएगी
  4. तेलंगाना और पंजाब में 1 अक्टूबर से वोटर लिस्ट समीक्षा शुरू होगी. 
  5. कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में 1 अक्टूबर से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का प्रक्रिया शुरू होगी.
  6. नगालैंड में भी 1 अक्टूबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण की ये प्रक्रिया प्रारंभ होगी और 22 नवंबर 2026 तक पूरी होने की संभावना
  7. त्रिपुरा में 1 अक्टूबर से एसआईआर होगा और 23 दिसंबर तक पूरा होगा. 
SIR

SIR

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com