अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर किए गए फैसले से दुनियाभर के बाजारों को राहत मिली है. ग्लोबल मार्केट में आई तेजी का असर भारतीय शेयर बाजार (Stock Market ) में भी देखा जा रहा है. आज शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ खुला है. आज यानी गुरुवार को शेयर बाजार खुलते ही दोनों भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए. इसके साथ ही सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं.
यूएस फेडरल रिजर्व ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया.फेडरल ओपन मार्केट कमिटी (FOMC) ने बेंचमार्क ब्याज दरों को 5.25-5.50 फीसदी पर स्थिर रखने का फैसला किया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex Today) करीब 600 अंकों की उछाल के साथ 0.94% बढ़कर 70,245.85 पर पहुंच गया. इसके साथ ही एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) 50 इंडेक्स 0.87% बढ़कर 21,107 अंक पर पहुंच गया. वहीं, भारतीय समयानुसार, 9:30 बजे के करीब बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 750 अंकों से अधिक की उछाल के साथ 70,338.39 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी (Nifty) 21,136.00 पर पहुंचकर कारोबार रहा था.
इसके बाद भी शेयर बाजर में बढ़त का सिलसिला जारी रहा. सेंसक्स और निफ्टी दोनों में शानदार बढ़त देखी जे रही है. 9 बजकर 50 मिनट पर सेंसक्स 854 अंकों (1.23%) की तेजी के साथ 70,438.75 पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी 232.60 अंक (1.11%) की बढ़त के साथ 21,158.95 के लेवल पक पहुंच गया.
बीते दिन मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था शेयर बाजार
पिछले दिन यानी बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 33.57 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 69,584.60 अंक पर बंद हुआ था.वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी 19.95 अंक यानी 0.10 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 20,926.35 अंक पर बंद था.
अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में तेजी
शेयर बाजार में आई तेजी के बीच, अदाणी ग्रुप की लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले. आज अदाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) तेजी के साथ 2,900.95 अंक पर खुला. इसके कुछ देर बाद यह 2,923.00 के लेवल पर पहुंच गया. इसके साथ ही 10 बजे करीब अदाणी ग्रीन एनर्जी अदाणी पोर्ट्स , अदाणी ट्रांसमिशन, अदाणी पावर, अदाणी टोटल गैस , एनडीटीवी, एसीसी और अंबुजा सीमेंट भी जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
बीएसई सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप 354.41 लाख करोड़ रुपये पर
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का मार्केट कैप (एमकैप) गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बढ़कर 354.41 लाख करोड़ रुपये के ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया. वहीं, सेंसेक्स के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने से निवेशकों की संपत्ति बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो बुधवार को 3,51,19,231.91 करोड़ रुपये थी.
सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, विप्रो और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में रहे. जबकि पावर ग्रिड, नेस्ले, एशियन पेंट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर नुकसान में रहे.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,710.86 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का किया फैसला
बीते दिन यूएस फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया और 2024 में ब्याज दरों में कटौती का संकेत भी दिया. जिससे वैश्विक बाजारों में तेजी आई. कल अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि अधिकांश एशियाई शेयर शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुले.
(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं