विज्ञापन

Stock Market Today: कच्चे तेल में उबाल से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 660 अंक टूटा , निफ्टी भी 22,600 से लुढ़का

Stock Market Crash: कच्चे तेल में उछाल और जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण 22 अक्टूबर को शेयर बाजार धड़ाम हो गया. सेंसेक्स में 660 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जानें जानें किन शेयरों में लगी सबसे ज्यादा चपत और बाजार में आई इस गिरावट की वजह.

Stock Market Today: कच्चे तेल में उबाल से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 660 अंक टूटा , निफ्टी भी 22,600 से लुढ़का
Stock Market Crash Today : सेंसेक्स-निफ्टी में भारी गिरावट
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स

Stock Market Update:  ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों और कच्चे तेल की कीमतों में आए अचानक उछाल के कारण आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद सुस्त रही. गुरुवार को बाजार खुलते ही भारी  बिकवाली देखने को मिला, जिससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 660 से ज्यादा अंक टूटकर 73,048 के स्तर पर आ गया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी करीब 252 अंकों की गिरावट के साथ 22,559 के आसपास ट्रेड करता नजर आया.

बजार खुलते ही अचानक आई इस चौतरफा गिरावट में सबसे ज्यादा नुकसान ऑटो, मेटल और हेल्थकेयर सेक्टर के शेयरों को उठाना पड़ा है.  जिससे मिनटों में निवेशकों के करोड़ों रुपये स्वाहा हो गए.

ऑटो और मेटल शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट

आज सुबह के कारोबार में लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में ट्रेड करते दिखे.निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल और निफ्टी हेल्थकेयर में करीब 0.98% तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई.निफ्टी फार्मा में भी करीब 0.78% की गिरावट आई.

इसके अलावा एफएमसीजी (FMCG), रियलिटी, सीमेंट और बैंकिंग-फाइनेंशियल शेयरों में भी भारी सुस्ती और बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है..

लार्जकैप पर भरोसा, स्मॉल-मिडकैप से दूरी बना रहे निवेशक

बाजार के जानकारों (Analysts) का मानना है कि इस समय मिडकैप और स्मॉलकैप के मुकाबले लार्जकैप यानी बड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश की रफ्तार बढ़ रही है.  एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में छोटे और मझोले शेयरों में जो तेजी आई थी, वह कंपनियों की असल कमाई से ज्यादा बाजार में मौजूद कैश या लिक्विडिटी की वजह से आई थी.

इसके चलते मिड और स्मॉलकैप शेयर अपनी सही कीमत से काफी महंगे यानी ओवरवैल्यूड हो गए थे, जबकि लार्जकैप आकर्षक कीमत पर उपलब्ध थे. अब बाजार इस अंतर को सुधार रहा है और निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर बड़ी कंपनियों के शेयरों का रुख कर रहे हैं.

कच्चा तेल और अमेरिकी यील्ड ने बढ़ाई टेंशन

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 1% से ज्यादा उछलकर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया  है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड भी $98 के करीब पहुंच गया है. महंगे कच्चे तेल से भारत जैसे आयातक देश के लिए महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो जाता है, जिसका सीधा असर निवेशकों के सेंटिमेंट पर पड़ा है और बाजार में बिकवाली हावी हो गई.

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड (US Treasury Yields) में भी उछाल आया है. यही वजह है कि एफआईआई की खरीदारी के बावजूद बाजार में गिरावट देखी जा रही है.एक्सपर्ट्स की सलाह है कि इस माहौल में सही वैल्यूएशन वाले लार्जकैप शेयरों में ही पैसा लगाना सबसे सुरक्षित है.

क्या और गिरेगा निफ्टी?

एनालिस्ट्स के मुताबिक, निफ्टी के 22,700 के टेक्निकल लेवल तोड़ने से बाजार में और बड़ी गिरावट का खतरा बढ़ गया है.बाजार को संभलने के लिए निफ्टी का 22,590 के सपोर्ट लेवल पर टिकना बेहद जरूरी है.अगर निफ्टी दोबारा मजबूती की राह पर लौटना चाहता है, तो उसे 22,840 के स्तर को पार करना ही होगा.

FIIs और DIIs ने की खरीदारी

बाजार में गिरावट के बीच एक राहत की बात यह है कि संस्थागत निवेशकों ने खरीदारी जारी रखी है. बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने करीब ₹1,022 करोड़ के शेयर खरीदे. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी ₹1,614 करोड़ का शुद्ध निवेश किया.

ग्लोबल मार्केट का हाल, एशिया में हाहाकार, अमेरिका में राहत

एशियाई बाजारों में आज सुबह से ही भारी दबाव देखने को मिला. जापान का निकेई (Nikkei), हांगकांग का हैंगसेंग (Hang Seng) और साउथ कोरिया का कोस्पी (Kospi) 2% तक टूट गए.बीती रात अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए थे. एआई (AI) से जुड़ी कंपनियों के शानदार नतीजों के दम पर नैस्डैक (Nasdaq) 1% और S&P 500 करीब 0.58% चढ़कर बंद हुआ था.

यह भी पढ़ें | Layoffs 2026: eBay में 1,000 लोगों की जाएगी नौकरी, जानें किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर और क्या है वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Crash, Stock Market Today, Crude Oil Prices, Share Market News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com