शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने रविवार को कहा कि अगर नौकरियां जाने जैसी समस्याएं नहीं सुलझीं तो लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का इस्तीफा मांग सकते हैं. राउत ने शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना' (Saamna) में अपने साप्ताहिक स्तंभ रोकटोक में दावा किया कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी (Coronavirus Pandemic) के कारण 10 करोड़ लोगों ने अपनी आजीविका गंवा दी है और इस संकट से 40 करोड़ से अधिक परिवार प्रभावित हुए हैं, राज्यसभा सदस्य ने कहा कि मध्यमवर्गीय वेतनभोगी लोगों की नौकरियां चली गईं जबकि व्यापार और उद्योगों को करीब चार लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. राउत ने कहा, ‘‘लोगों के धैर्य की एक सीमा है. वे केवल उम्मीद और वादों पर जिंदा नहीं रह सकते. प्रधानमंत्री भी इस बात से सहमत होंगे कि भले ही भगवान राम का ‘वनवास' खत्म हो गया है लेकिन मौजूदा हालात मुश्किल हैं. किसी ने भी अपनी जिंदगी के बारे में पहले कभी इतना असुरक्षित महसूस नहीं किया होगा.''
मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति पर शिवसेना का बयान- ये राफेल से ज्यादा जरूरी, लेकिन...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
उन्होंने कहा, ‘‘इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं और कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और आर्थिक संकट से निपटने में नाकामी को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की जा रही है. भारत में भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है.'' केंद्र पर निशाना साधते हुए राउत ने कोरोना वायरस के हालात और ‘‘आर्थिक संकट'' से निपटने में उसके द्वारा उठाए ‘‘कदमों'' का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पांच राफेल विमानों की सुरक्षा के लिए अंबाला वायु सेना अड्डे के आसपास धारा 144 लगाई गई. उन्होंने कहा कि राफेल से पहले सुखाई और एमआईजी विमान भी भारत आए लेकिन इस तरह का ‘‘जश्न'' पहले कभी नहीं मनाया गया.
चीन और पाकिस्तान के खिलाफ भारत का राफेल लड़ाकू विमान किस तरह 'अचूक' होगा
शिवसेना नेता ने पूछा, ‘‘बम और मिसाइल की क्षमता से लैस राफेल विमानों में बेरोजगारी और आर्थिक चुनौतियों के संकट को खत्म करने की क्षमता है?'' उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेतृत्व वाली अशोक गहलोत सरकार को गिराने की कोशिशें की गई और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने की संभावना है. राउत ने कहा कि भाजपा नेता प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि रोज ‘‘हनुमान चालीसा'' पढ़ने से कोविड-19 वैश्विक महामारी से छुटकारा पाया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 51,000 रुपये पर पहुंच गए हैं. साथ ही राउत ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा है कि उनकी पार्टी ‘‘महाराष्ट्र में अपने दम पर सत्ता में आएगी.''उन्होंने कहा, ‘‘कोई संकट की, रोजगार की बात नहीं कर रहा, कहना आसान है कि आपदा में अवसर मिलता है, लेकिन यह कोई नहीं जानता कि लोग संकट से कैसे जूझ रहे हैं.''
Video: मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे अभिनेता सोनू सूद
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं