विज्ञापन

'हो जाएगा रिजीम चेंज, राहुल गांधी वियतनाम गए हैं न, आने के बाद देखो', संजय राउत का बड़ा दावा

चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर विवाद हुआ था. अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भी रिजीम चेंज को लेकर बड़ा बयान दिया है.

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत.
IANS
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने रिजीम चेंज वाला बयान दिया था. इस पर काफी विवाद हुआ था. लेकिन अब इसी तरह का बयान शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की तरफ से भी आया है. संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी को वियतनाम से आने दीजिए, फिर रिजीम चेंज हो जाएगा.

संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'हो जाएगा रिजीम चेंज, आप देखते रहिए. राहुल गांधी वियतनाम गए हैं न, आने के बाद देखो.'

संजय राउत ने यह भी दावा किया कि अप्रैल महीने के आखिरी हफ्ते में मोदी चले जाएंगे. आप लिखकर रख लो.

उन्होंने टाइगर श्रॉफ पर हमले क जिक्र करते हुए कहा कि 'मुंबई में कानून व्यवस्था हर दिन चरमराती जा रही है. हो सकता है कि आज की शस्त्र पूजा में धनुष-बाण न हो, लेकिन अगले दशहरे पर आपको यहां एक धनुष-बाण जरूर दिखेगा.'

इससे पहले संजय राउत ने भी एक पोस्ट की थी, जिस पर विवाद हो गया था. उन्होंने अल्बानिया में हो रहे विरोध प्रदर्शनों की तुलना भारत से की थी.

राउत ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था, 'अल्बानिया के लोगों ने सुप्रीम कोर्ट को जला दिया है. लोग इसलिए गुस्से में थे, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट भ्रष्ट प्रधानमंत्रियों की मदद कर रहा था. प्रदर्शन कर रही जनता ने संसद, सरकारी दफ्तरों और मंत्रियों के घरों पर भी हमला किया है. सभी देशों को इन घटनाओं से सबक लेना चाहिए, खासकर भारत को.'

यह भी पढ़ेंः SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR

बीजेपी का दावा- वियतनाम गए हैं राहुल गांधी

बीजेपी ने राहुल गांधी पर वियतनाम जाने का दावा किया है. बीजेपी ने एक वीडियो शेयर कर दावा किया है कि राहुल गांधी वियतनाम चले गए हैं.

बीजेपी ने फ्लाइट का एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि 'झूठ फैलाते-फैलाते थक गया, कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं, किसी को क्या ही पता चलेगा!'

राहुल गांधी की इस कथित विदेश यात्रा पर बीजेपी ने सवाल उठाए हैं. बीजेपी नेता प्रदीप भंडारी ने कहा, 'राहुल गांधी फिर से वही कर रहे हैं, जिसमें वह माहिर हैं- ब्रेक लेना और छुट्टियों का आनंद लेना. खबर है कि राहुल गांधी छुट्टियों के लिए विदेश गए हैं. राहुल गांधी भारत में नहीं हैं.'

वहीं, बीजेपी सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी इस पर सवाल खड़े किए. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अक्सर अपना ज्यादातर समय विदेश यात्राओं में बिताते हैं. राहुल गांधी भारत आते हैं, किसी मुद्दे पर विवाद खड़ा करते हैं और फिर विदेश यात्रा पर निकल जाते हैं.

यह भी पढ़ेंः 'हम रिजीम चेंज चाहते हैं', प्रशांत भूषण के बयान पर BJP बोली- 'अपना नेता बदल नहीं सकते, चले हैं सत्ता बदलने'

प्रशांत भूषण के बयान से हुआ था विवाद

रिजीम चेंज को लेकर प्रशांत भूषण ने सबसे पहले बयान दिया था, जिस पर विवाद हुआ था. पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण ने कहा था कि हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं.

प्रशांत भूषण ने कहा था कि लोकतंत्र में सरकार के खिलाफ 'असंतोष' पैदा करना कोई अपराध नहीं है, और अब यह संघर्ष 'वास्तव में सत्ता परिवर्तन' के लिए है.

उन्होंने कहा था, 'सरकार का आरोप है कि विपक्ष सत्ता परिवर्तन चाहता है... हम अभी इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि चुनाव ठीक ढंग से हों. लेकिन अगर इसी तरह की बर्बरता जारी रही, तो सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा.'

प्रशांत भूषण ने कहा था, 'हां, हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं. इसमें क्या गलत है? भाजपा ने सत्ता परिवर्तन के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया. अब वे कह रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन के लिए कोई साजिश रची जा रही है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Raut, Regime Change, Shiv Sena UBT, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com