बिजली चोरी के मामले में उत्तर प्रदेश में संभल के समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर रहमान बर्क पर 1 करोड़ 91 लाख का बकाया तय किया गया है. गुरुवार को बिजली विभाग की टीम ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जियाउर रहमान बर्क के घर पर जांच पड़ताल की थी. बिजली विभाग की टीम को जांच में मीटर में खराबी मिली थी. बिजली विभाग ने मीटर रीडिंग और वहां पर तथ्यों के हिसाब से बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करते हुए अब जुर्माना तय किया है.
सांसद के खिलाफ बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 135 (बिजली की चोरी या बिजली का अनधिकृत उपयोग) के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि बर्क के पिता पर भी बिजली विभाग द्वारा उनके घर पर निरीक्षण के दौरान सरकारी अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बिजली कनेक्शन के संबंध में सघन जांच के आदेश
संभल में हिंसा के बाद विद्युत विभाग के निरीक्षण अभियान के दौरान बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की घटनाएं सामने आने के मद्देनजर मुरादाबाद के मंडलायुक्त ने बृहस्पतिवार को मंडल के सभी धार्मिक स्थलों पर बिजली कनेक्शन के संबंध में सघन जांच के आदेश दिए हैं. मंडला आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने यह निर्देश संभल से सपा के सांसद जियाउर रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किए जाने के बाद दिए हैं.
#WATCH | Uttar Pradesh: Police personnel stationed outside Shahi Jama Masjid and security arrangements made in Sambhal as Jummah Namaz will be offered today. pic.twitter.com/5VqrFMQLkz
— ANI (@ANI) December 20, 2024
मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान सिंह ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को उचित मीटर लगाने और अनधिकृत बिजली उपयोग को रोकने के निर्देश दिए. मंडलायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में बिजनौर, रामपुर, अमरोहा और संभल के जिलाधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया.
सिंह ने बिजली चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जताई और बिजली विभाग के अधिकारियों को मंडल के सभी जिलों में स्थित मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्च में बिजली मीटर लगाने और संचालन के संबंध में जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि धार्मिक स्थलों के मीटर से बिजली अवैध रूप से दूसरों को वितरित नहीं की जा रही हो और विभिन्न उद्देश्यों के लिए उसका उपभोग नहीं किया जा रहा है. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जर्जर बिजली के खंभों को तत्काल हटवाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें.
ये भी पढ़ें- बस में महिला का रौद्र रूप, शराबी पर जड़ डाले 25 थप्पड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं