इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो चमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक महिला बस में एक शख्स को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ते दिख रही है.बताया जा रहा है कि ये वीडियो पुणे का है. महिला आखिर इस शख्स पर थप्पड़ों की बारिश क्यों कर रही है, इसकी वजह जानकर आप भी इस महिला की तारीफ करने से खुदको नहीं रोक पाएंगे.

दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि ये महिला पुणे में एक बस से यात्रा कर रही थीं. इसी दौरान एक मनचले शख्स ने इस महिला के साथ छेड़छाड़ की. अपने साथ हुई छेड़छाड़ का महिला ने तुरंत जवाब दिया और आरोपी शख्स को बस में पकड़कर उसपर लगातार थप्पड़ बरसाने लगीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम करती है पीड़ित महिला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस महिला के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ की थी वो पुणे की ही एक स्कूल में बतौर शिक्षिका काम करती हैं. उनकी इस दिलेरी की अब जमकर तारीफ हो रही है. आज जब समाज में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, ऐसे हालात में इनके साहस के कारण उन जैसी कई और महिलाओं को भी हिम्मत मिलेगी.
आरोपी को खुद पुलिस के पास लेकर गई महिला
बस में अपने साथ हुई छेड़छाड़ की घटना के बाद महिला ने आरोपी को ऐसी ही नहीं छोड़ दिया. महिला ने पहले आरोपी की पिटाई की और उसे सबके सामने सबक सिखाया. इसके बाद वह उसने बस चालक से कहा कि वह रास्ते में जो भी पुलिस चौकी पड़ती है वहां पर बस को रोक दे. इसके बाद महिला आरोपी को अपने साथ लेकर पुलिस के पास गई. बाद में महिला ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया और उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं