विज्ञापन

अनंत सिंह के घर रात भर आतिशबाजी, JDU से निष्कासन का गम नहीं, उलटे जश्न ही हुआ; Video

जेडीयू ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और पत्नी नीलम देवी को कथित विरोधी गतिविधियों के चलते 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. समर्थकों ने गम मनाने के बजाय अनंत सिंह के घर के बाहर आतिशबाजी की.

जेडीयू ने बाहुबली अनंत सिंह को पार्टी से निकाला.
NDTV
मोकामा:

बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेडीयू ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है. पार्टी ने कथित विरोधी गतिविधियों को लेकर शनिवार को अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी (पूर्व विधायक) को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. पार्टी की बिहार इकाई के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अनंत सिंह की प्राथमिक सदस्यता तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है.

जेडीयू के एक्शन के बावजूद, अनंत सिंह के समर्थकों ने उनके आवास के बाहर आतिशबाजी जारी रखी.

अनंत सिंह के एक समर्थक ने कहा, ''हम हमेशा तैयार रहते हैं और हमारा हौसला बुलंद है. हम पूरी मजबूती से डटे हुए हैं, क्योंकि हम 'अनंत सेना' का एक अहम हिस्सा हैं. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर पार्टी ने निकाल भी दिया तो क्या हुआ? किसी को विधायक या सांसद तो जनता बनाती है, कोई राजनीतिक नेता ऐसा नहीं करता.''

अनंत सिंह से क्यों नाराज हुई जेडीयू?

डॉन से राजनेता बने अनंत सिंह ने तब जेडी(यू) के खिलाफ एक तरह से बगावत कर दी, जब उन्होंने बिहार विधान परिषद चुनाव में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के लिए प्रचार करना शुरू किया. उन्होंने अनुज सिंह का समर्थन करके और उनके लिए प्रचार करके, विधान परिषद चुनाव में जेडी(यू) एमएलसी नीरज कुमार को हराने की कसम खाई.

जेडी(यू) ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से यह सिफारिश करते हुए कहा कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधायक (एमएलए) सदस्यता खत्म कर दी जाए. बयान में यह भी कहा गया कि पार्टी की विधायक नीलम देवी की प्राथमिक सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई है, क्योंकि उन पर पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.

यह भी पढ़ें | अनंत सिंह का ऐलान-अपनी पार्टी बनाएंगे, निष्कासन पर बोले- जेडीयू अब खत्म; नीतीश पर नो कॉमेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Mokama, JDU, Mokama Anant Singh, JDU Action On Anant Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com