विज्ञापन

डिलीवरी एजेंट ही बन गया चोर, आईफोन-स्मार्टवॉच समेत लाखों के पार्सल लेकर हुआ चंपत

चोरी की ज़ब्त की गई संपत्ति की कीमत 4,60,512 रुपये है. इसमें 13 मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, एक स्मार्टवॉच, हाथ घड़ियां, परफ्यूम, पर्सनल केयर के उत्पाद, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज शामिल हैं.

डिलीवरी एजेंट ही बन गया चोर, आईफोन-स्मार्टवॉच समेत लाखों के पार्सल लेकर हुआ चंपत
डिलीवरी एजेंट ने की चोरी
भावनगर:

गुजरात के सूरत जिले में भावनगर लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने फ्लिपकार्ट के लिए काम करने वाले एक 26 साल के डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 4.60 लाख रुपये कीमत के मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुए हैं. आरोप है कि उसने करीब 15 दिन पहले ग्राहकों के लिए भेजे गए पार्सल से ये चीजें चुराई थीं. आरोपी रुत्विक मकवाना को 23 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया. LCB को सूचना मिली थी कि भावनगर जिले के मोतीबाग रोड पर गंगाजलिया झील के किनारे एक व्यक्ति बिना किसी बिल या जरूरी दस्तावेजों के मोबाइल फोन और अन्य सामान बेच रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची और मकवाना को सामान के साथ पकड़ लिया. जब उससे सामान के बिल या मालिकाना हक साबित करने वाले दस्तावेज मांगे गए, तो वह कुछ भी नहीं दिखा सका और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे पाया.

पुलिस ने इन चीजों को चोरी का सामान मानकर जब्त कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान, मकवाना ने कथित तौर पर कबूल किया कि वह सूरत में फ्लिपकार्ट के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता था और उसने करीब 15 दिन पहले ये पार्सल चुराए थे.

पुलिस के अनुसार, वह ग्राहकों के लिए भेजे जाने वाले मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान से भरे डिलीवरी बैग ले लेता था. इसके बाद, वह इन पार्सल को ग्राहकों तक पहुंचाने या कंपनी को वापस करने के बजाय खुद रख लेता था और वहां से भाग जाता था.

Latest and Breaking News on NDTV

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक मजदूर है, जो भावनगर के अखलोल जकातनाका इलाके में हुसैनी चौक के पास, राज मंदिर पान वाला लेन में रहता है. आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए उसे गंगाजलिया पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है. ज़ब्त की गई संपत्ति की कीमत 4,60,512 रुपये है. इसमें 13 मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, एक स्मार्टवॉच, हाथ घड़ियां, परफ्यूम, पर्सनल केयर के उत्पाद, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया, "मोबाइल फोन में 47,000 रुपये का गूगल पिक्सल 10 A, 53,000 रुपये का सैमसंग गैलेक्सी S25 FE, 35,000 रुपये की कीमत वाले दो सैमसंग गैलेक्सी A36 5G फोन, 20,000 रुपये की कीमत वाले दो लावा विराट कर्व 5G फोन, 17,000 रुपये का AI नोवा प्रो 5G, 14,000 रुपये का पोको C85X 5G, 10,000 रुपये का HMD वाइब 5G, 15,000 रुपये का मोटोरोला G37 पावर, 45,000 रुपये का वीवो T5 प्रो 5G और 49,000 रुपये की कीमत वाले दो वीवो V70 FE फोन शामिल हैं."

अन्य सामानों में 'गोबोल्ट मस्टैंग टॉर्क', 'मिवी', 'वनप्लस नॉर्ड 4 प्रो' और 'वीवो बड्स' ब्रांड के ब्लूटूथ डिवाइस, एक फायर-बोल्ट स्मार्टवॉच, टाइटन, स्पिनर, लेटिगो और फेंटन ब्रांड की हाथ घड़ियां, ऑस्कर बिग शॉट जैज़ क्लब, ऑस्कर फॉरएवर एक्वा लग्ज़री और बियर्डो डॉन ब्रांड के परफ्यूम; तीन डेनवर स्पोर्टिंग क्लब बॉडी स्प्रे, डॉट की (Dote Key) फेस वॉश, कोलगेट मैक्स फ्रेश टूथपेस्ट, 'ऊद ऑफ दुबई' परफ्यूम कॉम्बो, पिलग्रिम मॉइस्चराइज़र, आठ बोरोप्लस साबुन, ओशन फेस वॉश और पावर कोटिंग कार पॉलिश जेल शामिल हैं.

इसके अलावा, ज़ब्त किए गए सामान में केबल के साथ दो सफेद वॉल चार्जर, एक काली बेल्ट, एक नाइट लैंप, आईफोन 17 प्रो मैक्स का बैक कवर, चांदी के रंग का ब्रेसलेट, पांच जोड़ी जींस, चार टी-शर्ट, कॉफी के रंग की एक नाइट ट्राउज़र, लुई फिलिप की एक शर्ट, एक URBR पावर बैंक और 22,000 रुपये कीमत वाले सफेद केस में रखे एप्पल एयरपॉड्स भी शामिल हैं. भावनगर LCB द्वारा पकड़े गए मामले को सूरत शहर के सरौली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत दर्ज किया गया है. आगे की जांच चल रही है.

इसे भी पढ़ें: फ्लिपकार्ट, अमेजन में डिलीवरी बॉय कैसे बनें? इतनी मिलती है सैलरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Police, Flipkart Sale And Offers, Flipkart Delivery Agent, Crime Branch Action
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com