विज्ञापन

रॉकेट की रफ्तार से टकराई बाइक, हवा में कई फीट उछली, वीडियो रोंगटे खड़े कर देगा

पमारू की ओर जा रहे राजेश का उसकी बाइक पर से कंट्रोल खो गया. वह बाइक समेत उछलते हुए सड़क पर जा गिरा. गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई.

आंध्र प्रदेश में 21 साल के सड़के की भीषण सड़क हादसे में मौत.
  • आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में तेज रफ्तार बाइक हादसे में 21 साल के लड़के की मौत हो गई
  • हादसे के सीसीटीवी फुटेज में बाइक सड़क किनारे फिसलते हुए कार के ऊपर से उछलती दिखाई दी
  • मृतक युवक ने न तो हेलमेट पहना था और न ही सड़क पर स्पीड लिमिट का पालन किया था

वाहन हमेशा धीरे चलाने की सलाह दी जाती है. रोड सेफ्टी रूल्स भी यही कहते हैं. लेकिन फिर भी युवा अक्सर इस बात को नजरअंदाज करते हैं. हाई स्पीड बाइक और कार एक्सीडेंट की खबरें अक्सर देश के किसी ने किसी हिस्से से सामने आती हैं. ऐसा ही लापरवाही भरा मामला आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले से सामने आया है. तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में 21 साल के युवक की मौत हो गई. मामला कृष्णा जिले के पमारू का है. 

बाइक का भयानक एक्सीडेंट, लड़के की मौत

इस भयानक एक्सीडेंट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो डरा देने वाला है. फुटेज में देखा जा सकता है कि हवा की स्पीड में एक बाइक सड़क किनारे फिसलती हुई इतनी तेज उछली कि बाइक सवार वहां खड़ी कार के ऊपर से उछलते हुए जमीन पर जा गिरा. हादसा इतना भयावह था कि वहां से गुजर रहे लोग भी डर गए.हादसे का वीडियो डरा देने वाला है.

Latest and Breaking News on NDTV

बिना हेलमेट हवा की स्पीड में चला रहा था बाइक

इस घटना ने एक बार फिर से रोड सेफ्टी नियमों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. न उसने स्पीड लिमिट का पालन किया और न ही हेलमेटलगा रखा था. एक्सीडेंट के दौरान उसको इतनी भयानक चोट लगी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक लड़के की पहचान पमिदिमुक्काला मंडल के उय्युरु के रहने वाले 21 साल के राजेश के तौर पर हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

बाइक से उछलकर सड़क पर गिरा लड़का

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वह बहुत ही तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चला रहा था. बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि देखते ही दिल और दिमाग में खौफ बैठ जाए. पमारू की ओर जा रहे राजेश का उसकी बाइक पर से कंट्रोल खो गया. वह बाइक समेत उछलते हुए सड़क पर जा गिरा. गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-बर्थडे पार्टी में जा रहे चार लड़कों की सड़क हादसे में मौत, दो सगे भाई थे, बाइक हुई चकनाचूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Road Accident, Bike Accident, Andhra Pradesh Accident, Bike Accident CCTV Footage, Andhra Pradesh Accident News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com