विज्ञापन

बर्थडे पार्टी में जा रहे चार लड़कों की सड़क हादसे में मौत, दो सगे भाई थे, बाइक हुई चकनाचूर

 निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. चारों युवकों को सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बर्थडे पार्टी में जा रहे चार लड़कों की सड़क हादसे में मौत, दो सगे भाई थे, बाइक हुई चकनाचूर
महाराजगंज सड़क हादसे में चार लड़कों की मौत हो गई.
  • उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बाइक और ट्रक की टक्कर से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई
  • मृतकों में दो सगे भाई और एक इकलौता बेटा शामिल थे, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य थे
  • हादसा निचलौल शहर के नजदीक दमकी गांव के पास हुआ, जहां बाइक ट्रक से टकरा गई थी
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में मंगलवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं.पचमा गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों समेत चार युवक एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए बाइक पर निचलौल शहर की ओ जा रहे थे. एक दर्दनाक सड़क हादसे में चारों की मौत हो गई. उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

बर्थडे पार्टी में जा रहे लड़के हादसे का शिकार

जानकारी के मुताबिक चारों युवक शाम के समय एक परिचित की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए घर से निकले थे. निचलौल शहर के करीब दमकी गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक एक ट्रक से टकराकर हादसे का शिकार हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चकनाचूर हो गई वहीं चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. 

Latest and Breaking News on NDTV

मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल

 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल थे. वहीं एक युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पचमा निवासी सन्नी (22), शिव (18), विवेक (20) और संतोष (19) के रूप में हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

गांव में मातम, परिवार में चीख पुकार

 बताया जा रहा है कि विवेक और संतोष सगे भाई थे. वहीं, सन्नी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. जानकारी के मुताबिक, चारों युवक एक ही परिवार के थे. उनकी मौत की खबर जैसे ही पचमा गांव पहुंची, वहां मातम छा गया. वहां चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मृतकों के घरों में ग्रामीण भी भीड़ जुट गई. वे पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते नजर आए.

Latest and Breaking News on NDTV

 निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. चारों युवकों को सीएचसी निचलौल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है. मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.

ये भी पढ़ें-मां के मुंह में तौलिया ठूंसा था, जेवर गायब थे... यूपी में IPS ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल बोले- 'आओ तमगा ले लो'


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Accident, Maharajganj Accident Video, Road Accident In Up, Accident Death, Bike Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com