दिल्ली के कीर्ति नगर में एक बुजुर्ग दंपति सड़क किनारे आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक क्रेटा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क किनारे जा गिरी, जबकि बुजुर्ग पुरुष करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा.
इस हादसे के समय पता नहीं है कि कार चला रही महिला को सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग दिखाई नहीं दिए या फिर हादसे के पीछे कोई अन्य वजह थी. दुर्घटना के बाद चालक महिला कार से बाहर निकली और घायल बुजुर्ग के पास पहुंची. वह उनकी हालत देखकर चिंतित और भावुक होने का दिखावा करती नजर आई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि उसकी बेशर्मी तो तब सामने आई, जब बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे और उनके नाक-मुंह से खून बह रहा था. इसी बीच महिला मौके का फायदा उठाकर अपनी कार लेकर वहां से फरार हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन वह नहीं रुकी और घटनास्थल से निकल गई.
चालक हुई गिरफ्तार
इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले में 49 साल की नवलीन कौर को गिरफ्तार कर लिया है. हादसे में इस्तेमाल क्रेटा कार नंबर DL9CAR 2591 को जब्त कर लिया गया है. इस मामले में कीर्ति नगर थाने में FIR नंबर 260/26, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 दर्ज की गई है. पुलिस ने BNS की धारा 281/125A के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और चालक महिला से पूछताछ कर रही है.
यह भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं