5 अगस्त को राममंदिर भूमिपूजन (Ram Mandir Bhumi Pujan) की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) समेत चुनिंदा VVIP ही शरीक होंगे. लोगों की निगाहें राम मंदिर आंदोलन की अगुवाई करने वाले लाल कृष्ण आडवाणी (Lal Krishna Advani) और मुरली मनोहर जोशी (Murli Manohar Joshi) सरीखे नेताओं को आमंत्रित किए जाने पर है. राम मंदिर ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, आडवाणी और जोशी को भी आमंत्रित किया जा रहा है. चंपत राय सबको निमंत्रित कर रहे हैं. इससे पहले, कहा जा रहा था कि दोनों नेताओं को अब तक निमंत्रण नहीं दिया गया है.
सूत्रों के मुताबिक, जल्दी ही बीजेपी के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा. हालांकि, यह लिखित निमंत्रण नहीं है. फ़ोन करके आमंत्रित किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, उमा भारती (Uma Bharti) और कल्याण सिंह (Kalyan Singh) को आमंत्रण भेजा चुका है. कल्याण सिंह और उमा भारती दोनों ने पुष्टि की है कि वे अयोध्या जाएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राम मंदिर भूमि पूजन में शामिल होंगी बीजेपी नेता उमा भारती, ट्वीट कर दी जानकारी
इस आयोजन के लिए मेहमानों की सूची को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे उनमें से कुछ एक मेहमानों के पहुंचने की पुष्टि हो चुकी है. जबकि कुछ को अभी तक आमंत्रित नहीं किया गया है. उमा भारत ने 5 अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में शामिल होने की पुष्टि कर दी है. उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मैं 4 अगस्त की शाम तक अयोध्या पहुंच जाउंगी और मुझे 6 अगस्त तक वहीं रहूंगी.
Video: अयोध्या आई भगवान राम की मूर्ति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं