विज्ञापन

आज जितने मुस्लिम, वे पहले हिंदू थे, अरब से नहीं आए... कुंडा विधायक राजा भैया का विवादित बयान

कुंडा विधायक राजा भैया ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि देश के सभी मुस्लिमों के पूर्वज हिंदू ही थे और जिन लोगों ने डरकर धर्म बदला वे कायर थे.

आज जितने मुस्लिम, वे पहले हिंदू थे, अरब से नहीं आए... कुंडा विधायक राजा भैया का विवादित बयान
  • रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि भारत के मौजूदा मुस्लिम समुदाय के पूर्वज हिंदू थे और धर्म परिवर्तन दबाव में हुआ था
  • उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदुओं को एकजुट होकर जातिपात का परित्याग करने का आह्वान किया
  • राजा भैया ने सनातन धर्म कमजोर होने पर भारतीय संविधान की स्थिरता को खतरे में बताया और उसकी अहमियत बताई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

यूपी की कुंडा विधानसभा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि आज देश में जितने भी मुस्लिम हैं, उनके पूर्वज हिंदू ही थे. उन्होंने आगे बढ़ते हुए यह भी जोड़ दिया कि जिन लोगों ने उस दौर में दबाव या डर के आगे घुटने टेक दिए, वे कायर थे और उन्हीं ने धर्म परिवर्तन किया. राजा भैया का यह बयान सामने आते ही राजनीतिक हलकों में तीखी बहस छिड़ गई है.

रघुराज प्रताप सिंह एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में एक नेता हैं DMK के उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को ही समाप्त कर देना चाहिए. ये डेंगू है मलेरिया है. बीमारियों से तुलना की गई कि हिंदु सबसे निकृष्‍ट धर्म है. हिंदुत्व को समाप्त करो. आप कल्पना करें अगर किसी ने कहा होता कि इस्लाम को खत्म करो. पता नहीं कितने फतवा जारी हो गए होते.

'अरब ओमान से नहीं आए हैं मुस्लिम'

उन्होंने आगे कहा, 'सबसे जरूरी है कि हम अपने राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आगे आकर लड़ने को तैयार हों. कोई दूसरा इस लड़ाई को नहीं लड़ेगा. इसलिए हम कहते हैं कि जातिपात की करो विदाई हम सब हिंदू भाई-भाई. आज जितने मुस्लिम हैं ये सब पहले हिंदू ही थे. ये अरब-ओमान से नहीं आए हैं. जो आस्था विहीन थे, कायर थे, लोभी थे लालची थे, निष्ठाहीन थे, वे लोग दबाव में आकर धर्म परिवर्तन कर लिए जो धार्मिक थे वीर थे बलिदानी थे हम सब उनकी संतानें हैं.'

'सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा'

एक अन्य वीडियो भी वायरल हो, जो इसी कार्यक्रम का है. इस वीडियो में कुंडा विधायक संविधान को लेकर बयान देते दिख रहे हैं. वो कह रहे हैं कि अगर सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा. बहुत लोग नारा लगाते हैं जय संविधान. संविधान इसलिए है क्‍योंकि भारत हिंदू बाहुल्‍य देश है. जिस दिन भारत हिंदू बाहुल्‍य देश नहीं रहेगा उस‍ दिन ये संविधान को फाड़कर फेंक देंगे. आज जिस रूप में भारत है वह इसलिए है क्योंकि हिंदू बाहुल्य है. भारत को सदियों से मिटाने की कोशिश होती रही है, लेकिन उसे आज तक कोई मिटा नहीं पाया.

यह भी पढ़ें: राजा भैया के करीबी MLC अक्षय प्रताप सिंह की सोशल मीड‍िया पोस्ट से कुंडा में स‍ियासी भूचाल, भानवी कुमारी को भी किया टैग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com