विज्ञापन

क्या राजा भैया के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी दिव्या मित्तल? एक पोस्टर ने बढ़ाई UP की सियासी तपिश

आईएएस पद से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने राजनीति में जाने का ऐलान किया है. लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वो किसी पार्टी के साथ नहीं जाएंगी. इस बीच राजा भैया के साथ दिव्या मित्तल का एक पोस्टर सामने आया है.

क्या राजा भैया के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगी दिव्या मित्तल? एक पोस्टर ने बढ़ाई UP की सियासी तपिश
राजा भैया के साथ दिव्या मित्तल का पोस्टर.
सोशल मीडिया
  • उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं.
  • पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने हाल ही में प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देकर राजनीति में आने की घोषणा की है.
  • दिव्या मित्तल का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वे राजा भैया के साथ नजर आ रही हैं.
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. इसके लिए सभी राजनीतिक दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी है. इस बीच बीते दिनों IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल ने भी राजनीति में आने की घोषणा कर सियासी रंग जमा दिया है. दिव्या मित्तल की गिनती यूपी की तेजतर्रार IAS अधिकारियों में होती है. IIT, IIM से पढ़ाई के बाद IAS बनी दिव्या मित्तल ने अपने प्रशासनिक करियर में कई ऐसे काम किए, जिसके लिए लोगों ने उनकी खूब सराहना की. लेकिन बीते दिनों जब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया तो कई तरह चर्चाएं शुरू हुई. हालांकि बाद में उन्होंने खुद साफ किया अब राजनीति ही उनका आगे का रास्ता होगा. 

राजा भैया के साथ दिव्या मित्तल का पोस्टर

लेकिन अब दिव्या मित्तल के साथ जारी हुए एक पोस्टर ने यूपी की सियासी तपिश को बढ़ा दिया है. वजह है दिव्या मित्तल के साथ पोस्ट में दिख रहे- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया. दरअसल राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया है. 

'क्या यूपी में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा'

इस पोस्टर में दिव्या मित्तल, राजा भैया के साथ नजर आ रही हैं. पोस्ट के साथ डॉ. बृजेश सिंह राजावत ने लिखा- क्या उत्तर प्रदेश में राजनीति का एक नया अध्याय शुरू होगा? जिस तरह पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने आज से अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा की है…

उन्होंने आगे लिखा- राजनीति के कुरुक्षेत्र में स्वागत है, दिव्या मित्तल जी! IAS का अनुभव + राजा भैया जी की जमीनी पकड़ = क्या UP में नई दिशा की शुरुआत? इतिहास अवसर देता है, इबारत नेतृत्व लिखता है.

दिव्या मित्तल ने कहा था- वह किसी दल से साथ नहीं जाएंगी

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के इस पोस्टर से राजा भैया और दिव्या मित्तल के साथ आने की चर्चाएं शुरू हो गई है. हालांकि पोस्टर के साथ लिखे गए कैप्शन में इस साथ की सिर्फ संभावना जताई गई है. दूसरी ओर दिव्या मित्तल ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह किसी राजनीतिक दल के साथ नहीं जाएंगी. 

राजनीति में कब क्या हो जाए, कोई कह नहीं सकता

हालांकि यह राजनीति है, यहां कब क्या हो जाए, कौन किसके साथ आ जाए, कुछ नहीं जा सकता. लेकिन फिलहाल दिव्या मित्तल को लेकर जो आधिकारिक आखिरी अपडेट है, उसके अनुसार वो बिना किसी दल के यूपी की सियासत में उतरने वाली हैं. 

यह भी पढ़ें - पैसा कमा लिया होगा, पर MLA बनना बहुत कठिन है; पूर्व IAS दिव्य मित्तल को ओपी राजभर की नसीहत

यह भी पढ़ें - IAS से इस्तीफा देने वालीं दिव्या मित्तल सियासत में उतरेंगी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान, मिर्जापुर DM रहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Divya Mittal, Divya Mittal IAS, IAS Divya Mittal Latest News, Raja Bhaiya, UP Assembly Elections 2027
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com