पंजाब (Punjab) के सतर्कता ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को पूछताछ के लिए तलब किया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेता को मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है. यह पहली बार है जब चन्नी को मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है. सतर्कता ब्यूरो इन आरोपों की जांच कर रहा है कि चन्नी ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है.
सतर्कता ब्यूरो ने पिछले महीने चन्नी को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने राज्य की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर चन्नी के खिलाफ सतर्कता ब्यूरो का सहारा लेने का आरोप लगाया.
वारिंग ने कहा कि चन्नी इस जांच के बाद और मजबूत बनकर सामने आएंगे.
बाद में एक बयान में वारिंग ने आप सरकार पर ‘दलित विरोधी‘ होने का आरोप लगाया और कहा कि वह ‘दलित नेताओं को निशाना बनाने और उन्हें परेशान करने के डिजाइन‘ पर काम कर रही है.
ये भी पढ़ें :
* IPL 2023: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Shikhar Dhawan का वीडियो, आपने देखा क्या?- VIDEO
* "भाग सकते हो, लेकिन...": पंजाब पुलिस ने "The Boys" मीम को जारी कर अमृतपाल को दी चेतावनी
* भगोड़े अमृतपाल सिंह का सबसे करीबी पप्पलप्रीत गिरफ्तार, पुलिस ने लगाया NSA
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं