खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह आखिरकार गिरफ्तार किया जा चुका है. पंजाब पुलिस ने उसे अमृतसर के कत्थूनंगल से सोमवार को गिरफ्तार किया. पिछले महीने पुलिस को चकमा देकर जालंधर से फरार होने के बाद से दोनों लगातार साथ थे. IG सुखचैन सिंह गिल ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि पप्पलप्रीत सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. उस पर पहले से 6 केस दर्ज हैं. उसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा जाएगा.
स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में ये सफल हालिस की गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह अमृतसर में अपने गांव आकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन उससे पहले ही पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने जॉइंट ऑपरेशन कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
18 मार्च से चल रहा था फरार
अमृतपाल और पप्पलप्रीत दोनों 18 मार्च से फरार चल रहे थे. इसी दिन पंजाब पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी. 23 फरवरी को अमृतपाल के समर्थकों द्वारा अमृतसर के अजनाला पुलिस स्टेशन पर लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर हिंसा के तीन हफ्ते बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी.
दोनों के CCTV फुटेज हुए थे वायरल
तब से दोनों साथ-साथ थे. दोनों की पटियाला, कुरुक्षेत्र और दिल्ली में एक साथ होने की CCTV फुटेज सामने आई थी. इसके अलावा दोनों की एनर्जी ड्रिंक पीते हुए भी एक फोटो वायरल हुई थी.
अमृतपाल ने की थी सरबत खालसा की बैठक बुलाने की मांग
अभी तक गिरफ्तारी से बच रहे अमृतपाल सिंह ने मार्च के आखिर में सिखों की एक बैठक 'सरबत खालसा' की मांग की थी. अमृतपाल का ये वीडियो जारी होने के बाद पंजाब पुलिस ने 14 अप्रैल को बैसाखी समारोह तक राज्य में सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दीं. अमृतपाल ने बैसाखी के अवसर पर पंजाब के बठिंडा में "सरबत खालसा" सभा आयोजित करने के लिए सिख निकाय अकाल तख्त से गुजारिश की थी.
अकाल तख्त ने आत्म समर्पण के लिए कहा
इस बीच अकाल तख्त (सिखों की सर्वोच्च अस्थायी सीट) के जत्थेदार ने भगौड़े अमृतपाल सिंह को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने और जांच में सहयोग करने के लिए कहा है. पिछले हफ्ते पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को फटकार लगाते हुए सवाल किया था कि अमृतपाल सिंह उन्हें बार-बार कैसे चकमा दे सकता है. हाईकोर्ट ने इसे खुफिया विफलता बताते हुए पंजाब सरकार से पूछा- "आपके पास 80,000 पुलिस वाले हैं. वे क्या कर रहे थे. अमृतपाल सिंह कैसे बच निकला?" पंजाब सरकार ने मंगलवार को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट को बताया कि वह अमृतपाल सिंह को पकड़ने के करीब है.
अमृतपाल बदल रहा हुलिया
सोशल मीडिया पर सोमवार को अमृतपाल सिंह की उनके खास सहयोगी पापलप्रीत सिंह के साथ एक नई तस्वीर सामने आई. अधिकारियों ने कहा कि कट्टरपंथी सिख उपदेशक के खिलाफ पुलिस अभियान शुरू होने के एक दिन बाद यह तस्वीर ली गई थी. इसमें वह डेनिम जैकेट और ब्लैक चश्मे में दिख रहा है.
आईएसआई से हैं रिश्ते
समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल सिंह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और विदेशों में स्थित कुछ आतंकवादी समूहों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हुए है.
बना रहा था प्राइवेट मिलिशिया
अमृतपाल सिंह यूके स्थित खालिस्तानी आतंकवादी अवतार सिंह खांडा का करीबी माना जाता है. खांडा को अमृतपाल के रूतबे के पीछे एक बड़ा कारण माना जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपास कथित रूप से नशामुक्ति केंद्रों से युवाओं का एक "निजी मिलिशिया" बना रहा था, जिसका इस्तेमाल हिंसक विरोध प्रदर्शनों के लिए किया जा रहा था.
ये भी पढ़ें:-
पुलिस को चकमा देने के लिए अमृतपाल सिंह ने जोगा को दे दिया था मोबाइल, सामने आया CCTV फुटेज
"मैं सरेंडर नहीं करने वाला": भगोड़े अमृतपाल सिंह ने लगातार दूसरे दिन जारी किया VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं