खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस बीच पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के करीबी माने जाने वाले पप्पलप्रीत सिंह को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया है. पप्पलप्रीत की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह को एक बार फिर चेतावनी दी है. इस बार पुलिस ने उसके लिए "The Boys" थीम पर आधारित एक मीम वीडियो भी जारी किया है. इस वीडियो को पंजाब पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है.
इस वीडियो में पहले पप्पलप्रीत सिंह अमृतपाल सिंह के साथ दिख रहा है. उसके साथ उसकी कुछ तस्वीरें भी दिख रही हैं. वीडियो में आगे दिख रहा है कि पप्पलप्रीत सिंह दिल्ली में अमृतपाल सिंह के पीछे पीछे चल रहा है. वीडियो के आखिर में पंजाब पुलिस पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार करके ले जाते दिख रही है, और इसी समय पर स्क्रीन पर "The Punjab Police" लिखा आ जाता है. यह पूरा वीडियो महज 14 सेकेंड का है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"You can run, but you can't hide from the long arm of the law"
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) April 11, 2023
Punjab Police #arrested Papalpreet Singh, main associate of #AmritpalSingh
We urge citizens to maintain peace & harmony in the region pic.twitter.com/M63Er0LNuP
पंजाब पुलिस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाग सकते हो लेकिन कानून के लंबे हाथों से कभी बच नहीं सकते. इस ट्वीट में पुलिस ने आम लोगों से शांति और सोहार्द बनाए रखने की भी अपील की है.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी समर्थक और 'वारिस पंजाब दे' के चीफ अमृतपाल सिंह के सबसे करीबी साथी पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस ने उसे अमृतसर के कत्थूनंगल से गिरफ्तार किया. वह पिछले महीने पुलिस को चकमा देकर जालंधर से फरार होने के बाद से अमृतपाल और पप्पलप्रीत लगातार साथ थे. IG सुखचैन सिंह गिल ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में बताया कि पप्पलप्रीत सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया गया है. उस पर पहले से 6 केस दर्ज हैं. उसे डिब्रूगढ़ जेल भेजा दिया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं