महाराष्ट्र के पुणे में एक दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग यानी BPO कंपनी में काम कर रही 28 वर्षीय लड़की की सरेआम हत्या कर दी गई. लड़की को उसके ही सहकर्मी ने ऑफिस की पार्किंग में किचन में इस्तेमाल होने वाली चाकू से गोद दिया. इस दौरान कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी लड़की को बचाने के लिए हमलावर को रोकने की कोशिश नहीं की. सब तमाशबीन बने रहे. इस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आरोपी से लड़की ने कई बार अलग-अलग झूठ बोलकर पैसे उधार लिए थे. आखिरी बार उसने अपने पिता की बीमारी का झूठ बोला और मोटी रकम उधार ली थी. हमलावर ने कई दफा पैसे मांगे, लेकिन हर बार लड़की कोई न कोई बहाना बनाकर पैसे वापस करने से इनकार कर देती थी. हमलावर इसी से गुस्से में था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली: पत्नी की हत्या के बाद शव के टुकड़े करना चाहता था आरोपी, एक और हत्या से पहले पुलिस ने पकड़ा
ये मामला 7 जनवरी का है. यरवादा की WNS ग्लोबल कंपनी में दोनों साथ काम करते थे. इसी कंपनी के कैंपस में बने पार्किंग एरिया में वारदात को अंजाम दिया गया.
ये है पूरा मामला
पुणे पुलिस के मुताबिक, 30 साल के आरोपी कृष्णा कन्नौजा इस कंपनी में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता है. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि शुभदा कोदरे ने अपने पिता के बीमार होने की बात कहकर उससे कई बार पैसे उधार लिए थे. जब पैसे वापस मांगे गए, तो उसने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया. पैसों को लेकर दोनों के बीच कई बार पब्लिक में लड़ाई हुई थी.
गांव जाकर हुआ ठगी का अहसास
पुलिस के मुताबिक, अपने उधार के पैसे वापस लेने के लिए एक दिन आरोपी शुभदा कोदारे के पैतृक गांव चला गया, ताकि सच्चाई का पता चल सके. आरोपी ने पाया कि शुभदा के पिता बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें कोई बीमारी नहीं है. इससे आरोपी को ठगी का अहसास हुआ.
ऑफिस पार्किंग में बुलाकर वापस मांगे थे पैसे
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मंगलवार को शाम 6 बजे उसने शुभदा कोदारे को ऑफिस पार्किंग में बुलाया. उसने एक बार फिर से पैसे मांगे. इसे लेकर उनके बीच खूब बहस हुई. कोदारे ने पैसे वापस करने से इनकार कर दिया. कहासुनी इतनी बढ़ी कि आरोपी ने चाकू निकाल लिया और कोदारे पर वार कर दिया.
झांसी में जिंदा मिला वह शख्स जिसका कथित रूप से 17 साल पहले हो गया था मर्डर
हथियार फेंकने पर भीड़ ने दबोचा
वारदात के दौरान पार्किंग में कई लोग मौजूद थे. लेकिन, किसी ने आरोपी को रोकने की कोशिश नहीं की. हालांकि, इस दौरान कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते रहे. जब खून से लथपथ लड़की जमीन पर गिर पड़ी, तो आरोपी ने हथियार फेंक दिए. इसके तुरंत बाद भीड़ ने उसे दबोच लिया. फिर जमकर पिटाई की.
क्या कहती है पुलिस?
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कोदारे को कोहनी में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल ले जाया गया. उसकी हालत नाजुक थी. मंगलवार रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.'
2023 में कुल्लू के होटल में चौथी मंजिल गिरा था वैभव, अब CBI ने आपराधिक साजिश का मामला किया दर्ज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं