विज्ञापन

औरंगाबाद में बेटे ने पिता की चाकू मारकर की हत्या, घर से देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से अवैध हथियार और कारतूस भी मिले. 

औरंगाबाद में बेटे ने पिता की चाकू मारकर की हत्या, घर से देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद
बिहार में एक लड़के ने अपने ही पिता को मार दिया.
  • औरंगाबाद जिले के पौथूडीह गांव में 23 वर्षीय प्रियांशु कुमार ने अपने पिता जंगली शर्मा की चाकू से हत्या कर दी
  • घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात लगभग 11 बजे पारिवारिक विवाद के दौरान हुई, जिससे जंगली शर्मा की मौके पर मौत हो गई
  • पुलिस ने हत्या के मामले में एफएसएल टीम से जांच कराई और घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए

औरंगाबाद जिले के पौथू थाना क्षेत्र के पौथूडीह गांव में पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे 23 वर्षीय प्रियांशु कुमार का अपने पिता जंगली शर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और प्रियांशु ने चाकू से हमला कर दिया. 

चाकू के वार से हुई मौत

हमले में गंभीर रूप से घायल जंगली शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पौथू थाना पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई गई ताकि वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा सकें. 

जांच के दौरान मिला बड़ा सुराग

हत्या के मामले में पौथू थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई.  इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी के घर में अवैध हथियार भी छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर की सघन तलाशी ली. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए. अवैध हथियार मिलने के बाद पुलिस ने अलग से कांड संख्या 104/26 दर्ज किया. बरामदगी के बाद आरोपी की तलाश तेज कर दी गई. 

हत्या में प्रयुक्त चाकू भी जब्त

पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी प्रियांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.  पुलिस का कहना है कि त्वरित जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर हत्या की इस वारदात का जल्द खुलासा कर लिया गया. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

यह भी पढ़ें- 

श्रद्धा दुबे और शिवा का CCTV: रात के एक बजे, हाथों में हाथ और साथ में एक और लड़की; मौत से पहले का VIDEO

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aurangabad, Bihar Crime, Bihar Murder Case News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com