राजस्थान के गांवों को नए सरपंच मिल गए हैं. पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के बाद मतगणना पूरी होने के साथ ही अलग-अलग ग्राम पंचायतों में नए जनप्रतिनिधियों के नाम सामने आ रहे हैं. कहीं प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की, तो कहीं मुकाबला आखिरी वोट तक पहुंचा. जोधपुर की राजगढ़ ग्राम पंचायत में जीत-हार का फैसला महज 3 वोटों से हुआ. बीकानेर, कोटा और जयपुर की कई पंचायतों में भी नए सरपंच चुने गए हैं.
24 अक्टूबर को प्रदेश के 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हुआ था. मतदान समाप्त होने के बाद स्थानीय स्तर पर मतगणना शुरू हुई. उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक 1,381 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित होने की जानकारी मिली है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जोधपुर में राजगढ़ में 3 और विजयनगर में 8 वोट से फैसला
जोधपुर जिले में पहले चरण के परिणामों में करीबी मुकाबले खास चर्चा में हैं. बालेसर पंचायत समिति की राजगढ़ ग्राम पंचायत में बाया को 358 वोट मिले, जबकि बिदामी को 355 वोट हासिल हुए. इस तरह जीत का अंतर महज 3 वोट रहा. विजयनगर ग्राम पंचायत में चेतन कंवर को 412 वोट मिले और गुलाब कंवर को 404 वोट हासिल हुए. यहां भी मुकाबला बेहद करीबी रहा और जीत का अंतर 8 वोट रहा.

दूसरी ओर आगोलाई पंचायत समिति की भाटेलाई पुरोहितान ग्राम पंचायत में दक्षा को 1,183 वोट मिले. उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिता को 248 वोट मिले और जीत का अंतर 898 वोट रहा है. आगोलाई की भांडू जाटी पंचायत से धापूदेवी को 1,190 वोट और सेखाला की केतु कलां पंचायत से दीनू कंवर को 1,295 वोट मिलने की जानकारी है. शेरगढ़ क्षेत्र की दो पंचायतों में महिपाल सिंह को 1,306 और राहुल जैन को 1,191 वोट मिलने का जानकारी है.
पाली के बगड़ी, मरवाड़ जंक्शन, सोजत और सुमेरपुर के नतीजे
पाली जिले की बगड़ी पंचायत समिति में हरियामाली से पद्मिनी चुंडावत, गुड़ा कला से मिश्रीलाल चौधरी और खोडिया से अनीता कुमारी के निर्वाचित होने की जानकारी दी गई है. मरवाड़ जंक्शन पंचायत समिति की सूची में खारड़ी से चंपा देवी, सिनला से चंद्र सिंह चवाडिया, कुपाराम बारसा से कौशल्या, हिंगोला खुर्द से दम्बु बाई, धामली से सोहनलाल, कराड़ी से पुनाराम चौधरी और धनला से लहरी के नाम शामिल हैं. जागुन्दा से बुद्धि बाई, ईसाली से जोगेंद्र सिंह, चिरपटिया से दिलीप सिंह, गादाणा से चिमनाराम चौधरी, नरसिंहपुरा से दरिया माल्सा, बावड़ी से ओमप्रकाश चौहान और गुड़ा रामसिंह से नेपाल सिंह राठौड़ के नाम भी सूची में हैं.
वहीं रडावास से तुलसी देवी, भगौड़ा से प्रेम, गुड़ा सुरसिंह से पुष्पेंद्र सिंह, निम्बली मांडा से गजेंद्र सिंह, वोपारी से शोभना कंवर, बोरीमादा से तारा देवी और झिझारडी से कृष्ण सिंह के निर्वाचित होने की जानकारी दी गई है. अन्य नामों में शेखावास से ममता, मुसालिया से राजुराम धुन्धला, सेहवाज से जीवाराम भीमालिया, देवली से चंद्र कंवर, बासनी जोजावर से कालुराम, आऊवा से मुरली सिंह, दुदोड़ से पानी देवी, बांसौर से पुष्पा कंवर, गोल्की से हीरासिंह, जूनी फुलाद से कंकू कंवर और फुलाद से फतेहसिंह शेखावास शामिल हैं.

सोजत पंचायत समिति में बासना से ताराराम बोयल और अंजू कंवर के नाम दिए गए हैं. झूपेलाव से लादुराम, राजोला कला से नीता, रेपडावास से सरीता, सरदारसमंद से विमला कुमारी, सियाट से सरोज, बिलावास से केसाराम और चाडवास से चुन्नीलाल राजपुरोहित के नाम भी सूची में हैं. सुमेरपुर पंचायत समिति में बड़गांवडा से सुरेश, ढोला से राधा कोरटा और हिमताराम, सिंदरू से विक्रमसिंह, अनोपपुरा से मनीषा, बामनेरा से गीता, बिरमी से पराक्रम सिंह कोरटा और हिम्मताराम, नेतरा से चमनी तथा पावा से लक्ष्मण सिंह के नाम शामिल हैं.
रानी पंचायत समिति की सूची में भादरलाऊ से प्रहलाद राय, बूंसी से हंजा देवी, इंदरवाड़ा से जितेंद्र सिंह इंटदरा, मेडितियान से सुकनराज जीवंद, कला से बिंदिया कंवर, किशनपुरा से जमनी रानी, सिवास से छोगाराम, बिजोवा से यूवराज जैन, वरकाणा से कुलदीप सिंह और वणदार से अरूणा बीटू के नाम शामिल हैं.
जयपुर जिले के किशनगढ़-रेनवाल की 26 ग्राम पंचायतों में नए सरपंच
जयपुर जिले के किशनगढ़-रेनवाल क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों के लिए निर्वाचन विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध विजेता सूची में अणतपुरा से मदनलाल कुमावत, बधाल से मंजू देवी, बाघावास से किरण यादव, बासड़ी खुर्द से किरण देवी ज्योतिषी और भादवा से जगदीश प्रसाद के नाम शामिल हैं. भैंसलाना से रमेश कुमार वर्मा, डूंगरसी का बास से अर्जुनलाल कुमावत, डूंगरी खुर्द से शिवशंकर वर्मा, गदड़ी से राधा देवी और हरसोली से मूलचंद रेगर को विजेता बताया गया है. ईटावा से सरिता सरवाता और जुनसिया से संतोष देवी के नाम भी सूची में हैं.
काबरो का बास से बिमला, खेड़ी मिलक से कानाराम यादव, लालासर से संती देवी, लूनियावास से राजेंद्र सिंह शेखावत और मलिकपुरा से संतोष यादव के निर्वाचित होने की जानकारी दी गई है. मंडा भीमसिंह से मालाराम, मुंडली-रणजीतपुरा से कानाराम ताकर, मुंडियागढ़ से मंशाराम और मुंडोती से गोरा देवी का नाम भी सूची में है. नान्दरी से अनिल कुमार मीणा, पचकोड़िया से महेश कुमार ककरालिया, रलावता से किरण कंवर, रामजीपुरा कलां से तारा देवी और सुन्डो का बास से सरोज लेघा के नाम शामिल हैं.
कोटा में कहीं बड़ी जीत तो, कहीं सिर्फ 39 वोट का अंतर
कोटा जिले की सांगोद पंचायत समिति की कोटड़ी ग्राम पंचायत में बनवारी लाल मेघवाल ने 1,014 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, उनकी जीत का अंतर 569 वोट रहा. खजूरना में अनिता गोचर को 1,038 वोट मिले और जीत का अंतर 101 वोट रहा. दीगोद में मंजू बाई रैगर ने 515 वोट हासिल कर 192 वोट से जीत दर्ज की. कमोलर में दिनेश गुप्ता को 1,081 वोट मिले और वे 383 वोट से विजयी बताए गए हैं. बालूहेड़ा में मूर्ति बाई ने 1,268 वोट हासिल किए और 481 वोट से जीत दर्ज की. तेहरोली में आकाश मेहरा 140 वोट के अंतर से विजयी बताए गए हैं. राजगढ़ में भंवरलाल ने 627 वोट से जीत दर्ज की, जबकि कुंदनपुर में गंगा सिंह ने 778 वोट के अंतर से जीत हासिल की. हिंगी में मदन लाल की जीत का अंतर महज 39 वोट रहा.

लाडपुरा पंचायत समिति के मानस गांव में संगीता यादव की जीत का अंतर 436 वोट बताया गया है. सोहनपुरा में शिवकरण को 550 वोट मिले और उन्होंने 313 वोट से जीत दर्ज की. इटावा पंचायत समिति के मुंगेना में कमलेश मीणा 193 वोट के अंतर से विजयी बताए गए हैं. ढीपरी कालिसिंध में हंसराज ने 185 वोट, बिनायका में सावित्री बाई ने 122 वोट और सुमेरपुरा में घनश्याम बैरवा ने 176 वोट के अंतर से जीत दर्ज की. जटवाड़ा में उर्वशी की जीत का अंतर 403 वोट और जोरावरपुरा में चौथमल बैरवा की जीत का अंतर 34 वोट बताया गया है. सुल्तानपुर पंचायत समिति के नरपतखेड़ी में गिरिराज बैरवा 325 वोट से जीते. कोटसुवा में दिलखुश कुमारी ने 164 वोट और कोटड़ादीप सिंह में दीना पारता ने 217 वोट के अंतर से जीत दर्ज की.
बीकानेर जिले की खाजूवाला पंचायत समिति की उपलब्ध सूची के अनुसार, 10 बीडी से रामचंद्र मेघवाल ने 128 वोट के अंतर से जीत दर्ज की. 2 केडब्ल्यूएस से ममता मीणा 43 वोट और 14 बीडी से पुष्पा देवी 195 वोट के अंतर से विजयी बताई गई हैं.
20 बीडी से विजेंद्र पाल ने 390 वोट के अंतर से जीत हासिल की. सामरदा से अब्दुल सत्तार 142 वोट से विजयी बताए गए हैं. 17 केवाईडी से सुदर्शन सिंह को 1,153 वोट और 5 केवाईडी से रामकुमार तेतरवाल को 1,077 वोट मिलने की जानकारी दी गई है. 7 केएलडी खेरा से खातून ने 417 वोट के अंतर से जीत दर्ज की. 17 केएसएम से हबीब खान 67 वोट और 31 केवाईडी से भूपेंद्र 168 वोट के अंतर से विजयी बताए गए हैं. कुंडल से अस्कर ने 195 वोट, बलर से महेंद्र करवाल ने 204 वोट और आनंदगढ़ से रामदेवी ने 250 वोट के अंतर से जीत दर्ज की.
गुलुवाली से जगदीप सिंह 97 वोट, 28 केजेडी से मनोज खिलौरी 246 वोट, 8 केवाईडी से सुखप्रीत कौर मान 770 वोट और 34 केवाईडी से अंजू कसवां 197 वोट के अंतर से विजयी बताए गए हैं. सिसरासर चोगान से सुनील खां पंछीदार ने 327 वोट और दंतौर से रामेश्वरलाल बिश्नोई ने 175 वोट के अंतर से जीत दर्ज की. छतरगढ़ क्षेत्र में खरबारा ग्राम पंचायत से भंवरलाल ने 734 वोट के अंतर से जीत हासिल की. महादेववाली में जगदीश सिधु 300 वोट, मोतीगढ़ में जीवण कोहरी 80 वोट, रामनगर में किरण गोदारा 97 वोट और राणेर में महावीर बेनीवाल 475 वोट के अंतर से विजयी बताए गए हैं.

सातोलाई से गुमान सिंह भाटी 188 वोट के अंतर से जीते. तख्तपुरा से सुमन की जीत का अंतर 99 वोट बताया गया है. पूगल क्षेत्र में थारसर से शिशपाल 116 वोट और डंडी से मोहम्मद 400 वोट के अंतर से विजयी बताए गए हैं. सुरासर में गुलशेर खान ने 516 वोट और कुशरखाला में इस्माइल चेयरमैन ने 483 वोट के अंतर से जीत दर्ज की.
अपने गांव के सरपंच और वार्ड पंच का नाम कैसे देखें
ग्राम पंचायत के परिणाम की पुष्टि राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध चुनाव परिणामों से की जा सकती है. संबंधित चुनाव का परिणाम विकल्प उपलब्ध होने पर जिला, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत चुनकर जानकारी प्राप्त करें. सरपंच और वार्ड पंच के परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं. इसलिए दोनों पदों की सूची अलग से देखें.
राजस्थान में पंच और सरपंच चुनाव चार चरणों में कराए जाने का कार्यक्रम है. पहले चरण का मतदान 24 अक्टूबर को हुआ. दूसरे चरण का मतदान 30 अक्टूबर, तीसरे चरण का 5 नवंबर और चौथे चरण का 16 नवंबर 2026 को होना है.
इसे भी पढ़ें: हनुमान बेनीवाल की दो भाभियां सरपंच चुनाव में आमने-सामने, किसने जीता चुनाव? एक को मिले 21 वोट
इसे भी पढ़ें: राजस्थान में 86 साल की भीखी देवी का रिकॉर्ड, बाड़मेर में 7वीं बार निर्विरोध बनीं सरपंच, पति रह चुके हैं मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं