दिल्ली पुलिस ने डाबरी इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है. एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या की और उसका शव बेड में छिपा दिया. आरोपी की योजना हत्या के छह दिन बाद पत्नी के शव के टुकड़े-टुकड़े कर ठिकाने लगाने की थी और वह पत्नी के दोस्त की भी हत्या करने की फिराक में था. इसी कारण आरोपी अमृतसर से दिल्ली आ रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे बीच रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया.
हत्या के बाद छुपाया शव
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित चौहान के मुताबिक, 26 साल की दीपिका चौहान का शव 3 जनवरी 2025 को जनकपुरी स्थित उनके घर में बेड के अंदर पाया गया. मृतका के मुंह को सफेद टेप से लपेटा गया था, ताकि शव जल्दी सड़ न सके. दीपिका के पति धनराज ने उसकी हत्या के बाद शव को बिस्तर में छुपा दिया था और शव को टुकड़े-टुकड़े करने की योजना बनाई थी, जिससे उसे किसी सुनसान जगह पर फेंका जा सके. दीपिका पहले स्पा में काम करती थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एक और हत्या का था लक्ष्य
मामले की जांच में यह भी सामने आया कि धनराज अपनी पत्नी दीपिका के एक दोस्त से नाखुश था और उसकी हत्या की भी योजना बना रहा था. 5 जनवरी को वह अमृतसर से दिल्ली लौट रहा था, जिससे वह अपनी पत्नी के दोस्त को भी मार सके. हालांकि उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी दूसरी हत्या की योजना को नाकाम कर दिया.
इस तरह हुई गिरफ्तारी
हत्या के बाद धनराज ने अपने फोन को स्विच ऑफ कर लिया था. हालांकि यूपीआई पेमेंट के जरिए वह पुलिस की नजरों में आया. एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने तकनीकी निगरानी और सूझबूझ से आरोपी का पीछा किया और पंजाब से दिल्ली लौटते वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल की और अपने खौफनाक इरादों के बारे में बताया.
धनराज को थी शराब की लत
आरोपी धनराज उर्फ लालू पेशे से एक मोटरसाइकिल चालक था. वह ओला, उबर और रैपिडो जैसी ऐप्स के लिए काम करता था. उसे शराब पीने की लत थी और उसकी पत्नी दीपिका ही घर का खर्चे चलाती थी. धनराज पहले कभी किसी अपराध में शामिल नहीं था.
पूछताछ में जुटी पुलिस
पुलिस ने आरोपी के पास से मृतका का मोबाइल सहित तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल और पुलिस टीम ने इस मामले को सुलझाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं