श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे अपने पहले विदेशी दौरे पर भारत की यात्रा पर हैं. राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका जोरदार स्वागत किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोटबाया राजपक्षे का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और श्रीलंका एक दूसरे के मित्र रहे हैं. श्रीलंका की मजबूती पूरे हिंद महासागर क्षेत्र के लिए जरूरी है. मोदी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अपने पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना. यह भारत और श्रीलंका के मजबूत रिश्ते को दिखलाता है. श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता के बाद कहा, "हमारी बातचीत फलदायक रही, बातचीत का केन्द्र सुरक्षा सहयोग रहा".
गौरतलब है कि हाल ही में गोटाबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी. श्रीलंका में गृहयुद्ध के दौरान गोटाबाया राजपक्षे रक्षा सचिव का पद संभाल रहे थे. राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. भारत के राष्ट्रपति ने श्रीलंका के राष्ट्रपति के सम्मान में एक भोज का भी आयोजन किया है.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
VIDEO: PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आतंकवाद पर हुई लंबी बात: विदेश मंत्रालय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं