विज्ञापन

डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और मिडिल क्लास... पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से 2026 की कहानी केवल आंकड़ों की कहानी नहीं है, ये उस भारत की कहानी है, जिसने पहली बार अपनी पूरी क्षमता के साथ दौड़ना तय किया है.

डिफेंस, डिजिटल पेमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और मिडिल क्लास... पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा कि देश ने 12 साल में दिल खोलकर साथ दिया.
@BJP4India/X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने पर NDA कॉन्केल्व को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने देश की विकास की रफ्तार में आई तेजी को लेकर एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई.

पीएम ने कहा, "इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना, यह ईश्वर की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है. और मेरे लिए तो जनता-जनार्दन ही ईश्वर का रूप है. इसलिए मैंने सेवा कार्य को एक साधना के रूप में देखा है. और यह साधना भी एकाकी नहीं रही, यह एक सामूहिक यज्ञ है, जिसमें आप सभी साथियों ने अपना योगदान दिया है. मैं आज इस यात्रा के सभी साथियों के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूं.

पीएम मोदी के भाषण की दस बड़ी बातें

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "देश का हर नागरिक विकसित भारत के सपने से भरा हुआ है. इस सपने की पूर्ति के लिए हमें अपना हर पल समर्पित करना है. कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीनभावना से गिरा दिया था."

प्रधानमंत्री मोदी ने एनडीए सरकार की तारीफ करते हुए कहा, "भारत का भाग्य तब बदला जब 2014 में एनडीए की सरकार बनी. देश ने देखा कि जो काम दशकों में होते थे वो काम महीनों होने के लगे."

2014 के बाद क्या बदला पीएम ने बताया

प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 2014 के बाद डिफेंस, इंटरनेट, डिजिटल पेमेंट, इंफ्रास्टक्चर में अभूतपूर्व बदलाव हुए हैं.  पीएम बोले, 2014 में केवल 25 करोड़ इंटरनेट यूजर थे, अब देश में 100 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं. 2014 में डिजिटल पेमेंट न के बराबर थी."

पीएम मोदी ने कहा, "देश ने 12 साल में 23 हजार करोड़ के डिफेंस एक्सपोर्ट को देखा है. आज भारत 33 करोड़ मोबइल हैंडसेट खुद बनाता है. 2014 से पहले भारत सिर्फ 2.5 गीगावाट सोलर एनर्जी का उत्पादन करता था लेकिन अब हम 150 गीगावाट से ज्यादा सोलर एनर्जी प्रोड्यूस करते हैं. पहले इथेनॉल सिर्फ 1 प्रतिशत ब्लेंड होता था लेकिन अब 20 प्रतिशत से अधिक ब्लेंडिंग होती है."

2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल किया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "आज दुनिया के बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है तब भी 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल की है और पिछली तिमाही जो 31 मार्च को खत्म हुआ है, उसमें भी भारत की ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है. ये सफलता इतनी आसान नहीं है, हम "Fragile Five" के कटघरे से बाहर निकलकर आज दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुके हैं."

'पूर्वोत्तर भारत में शांति और स्थिरता लौट आई'

पीएम मोदी ने कहा है कि पहले पूर्वोत्तर भारत में बम और बंदूक थमने का नाम नहीं लेते थे. हमने पूर्वोत्तर भारत में शांति भी लौटाई और स्थिरता भी लेकर आए.

पीएम मोदी बोले, "पहले भारत आतंकी हमलों के बाद चुपचाप दर्द सहता रहता था. हमने आतंकियों पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक की और ऑपरेशन सिंदूर में भारत का सामर्थ्य दुनिया ने देखा."

हम मिडिल क्लास की मुश्किलों को समझते हैं: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, हम मिडिल क्लास की मुश्किलों और बेहतर भविष्य के लिए उनकी उम्मीदों को समझते हैं। उन्हें सपोर्ट करने के लिए, हर साल 12 लाख रुपये तक की इनकम अब टैक्स-फ्री है। आज, देश को एक आसान और फेसलेस टैक्स सिस्टम का फायदा मिल रहा है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी को आसान बना दिया है और पिछले 12 सालों में मिडिल क्लास के बच्चों के लिए नए मौके बने हैं.

यह भी पढ़ें: हिंदू ग्रोथ रेट का नाम असल में कांग्रेस ग्रोथ रेट होना चाहिए था... केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर बोले पीएम मोदी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, NDA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com