यूपी के शाहजहांपुर में एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया. पड़ोसी युवक घर में घुसकर बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंची मां ने आरोपी पर पकड़ लिया और उस पर डंडे बरसाए. मौके मिलते ही आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. शिकायत पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज किया और हाफ एनकाउंटर में आरोपी को गिरफ्तार कर दिया.
दरअसल, यह झकझोर देने वाली घटना जिले के खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव की है. जहां पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने दरिंदगी की हद पार कर दी. उसने घर में घुसकर दिनदहाड़े एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बच्ची की मां घर में अपना दैनिक कार्य कर रही थी. बच्ची के चीखने और रोने पर मां जब पहुंची तो दरिंदगी कर रहे आरोपी पर उसने डंडे बरसाने शुरू कर दिए. मां ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया.
हॉरर किलिंग: घर से भागी, वापस आईं...नहीं छोड़ा प्रेमियों का साथ, पिता ने 2 बेटियों को मरने तक पीटा
घर में अकेली थी मां और बेटी
घटना के बाद पीड़ित बच्ची का पिता थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया. रिपोर्ट में उसने बताया कि वह मंगलवार 9 जून की सुबह काम पर चला गया था. घर में पत्नी और एक साल की बच्ची थी. दोपहर करीब 1 बजे पड़ोस का ही रहने वाला आरोपी गुड्डू घर के अंदर घुसा और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. उस वक्त मेरी पत्नी दीवार की आड़ में कपड़े धो रही थी. बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पत्नी पहुंची तो आरोपी बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था. पत्नी ने आरोपी गुड्डू की पीठ पर कई डंडे मारे जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया. पत्नी ने फोन करके उसको और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी. वह जब मौके पर पहुंचा तो पुलिस पूछताछ कर रही थी. पुलिस ने तत्काल बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां बच्ची का इलाज किया जा रहा है.
पुलिस ने देर रात शॉर्ट एनकाउंटर कर आरोपी को पकड़ा
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भामरे अरुण ने बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के एक गांव में घटना है. शिकायत पर तत्काल केस दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई. पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी, इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी मैलानी रोड है और कहीं भागने की तलाश में है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में आरोपी गुड्डू के दोनों पैरों में गोली लगी. उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है. फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
(शाहजहांपुर से रोहित पांडे की रिपोर्ट)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं