विज्ञापन

कर्डियक अरेस्ट, शरीर पर 6 जगह चोट के भी निशान... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत का हुआ खुलासा

Pratik Yadav Post Mortem Report : पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर पर कुल छह चोटों के निशान पाए गए. रिपोर्ट में बताया गया है कि छाती के दाहिने हिस्से, दाहिने हाथ, दाहिने अग्रभाग (फोरआर्म), दाहिनी कोहनी और बाईं कलाई पर गंभीर कंट्यूजन (अंदरूनी चोट) और नीचे खून जमने के निशान मिले.

कर्डियक अरेस्ट, शरीर पर 6 जगह चोट के भी निशान... पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रतीक यादव की मौत का हुआ खुलासा
  • समाजवादी पार्टी के प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया है.
  • प्रतीक यादव के शरीर पर छह जगह गंभीर अंदरूनी चोटें और खून जमने के निशान पाए गए हैं.
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटें मृत्यु से पहले की बताई गईं, जिनमें कुछ पांच से सात दिन पुरानी थीं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ,:

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव (38) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. प्रतीक यादव की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया. पति प्रतीक यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि शरीर में खून का थक्का बनने के बाद हालत बिगड़ी थी. शरीर के निचले हिस्से से खून का थक्का ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया था, जिससे आर्टरी और फेफड़ों में संक्रमण हुआ. इसके बाद कार्डियक अरेस्ट से प्रतीक यादव की मौत हो गई.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, प्रतीक यादव के शरीर पर कुल छह चोटों के निशान पाए गए. रिपोर्ट में बताया गया है कि छाती के दाहिने हिस्से, दाहिने हाथ, दाहिने अग्रभाग (फोरआर्म), दाहिनी कोहनी और बाईं कलाई पर गंभीर कंट्यूजन (अंदरूनी चोट) और नीचे खून जमने के निशान मिले.

Latest and Breaking News on NDTV

सभी चोटों के नीचे खून जमने के निशान पाए गए

रिपोर्ट के मुताबिक, पहली चोट छाती के सामने दाहिने निप्पल के नीचे 14×7 सेंटीमीटर की थी, जिसका रंग बीच में लाल-भूरा और किनारों पर हरा-पीला पाया गया. दूसरी चोट दाहिने हाथ के पिछले हिस्से पर 19×12 सेंटीमीटर की थी. तीसरी चोट दाहिने फोरआर्म पर कोहनी से कलाई तक 24×8 सेंटीमीटर की पाई गई इसके अलावा चौथी चोट दाहिने फोरआर्म पर 6×4 सेंटीमीटर, पांचवीं चोट दाहिनी कोहनी के पीछे 12×6 सेंटीमीटर और छठी चोट बाएं हाथ की कलाई पर 3×2 सेंटीमीटर की दर्ज की गई. सभी चोटों के नीचे खून जमने के निशान पाए गए.

विसरा पुलिस अधिकारी को सौंप दिया गया

रिपोर्ट में मौत का कारण 'मैसिव पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म' से 'कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स' बताया गया है. रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि हृदय और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिक सामग्री को हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है, जबकि विसरा को केमिकल एनालिसिस के लिए संरक्षित कर संबंधित पुलिस अधिकारी को सौंप दिया गया.

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि शरीर पर मिली सभी चोटें एंटेमॉर्टम यानी मृत्यु से पहले की हैं. रिपोर्ट के अनुसार पहली, दूसरी और तीसरी चोट करीब 5 से 7 दिन पुरानी थीं, जबकि चौथी, पांचवीं और छठी चोट लगभग एक दिन पुरानी बताई गई हैं. मौत और पोस्टमार्टम के बीच का समय लगभग आधा दिन बताया गया है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बड़ी बातें

  • सीने पर चोट के निशान पाए गए हैं

  • दाहिने हाथ के नीचे भी चोट के निशान मिले हैं

  • दाहिने हाथ की कलाई और बांह पर चोट के निशान हैं

  • (ये तीनों चोटें 5–7 दिन पुरानी बताई गई हैं)

  • दाहिने हाथ की कोहनी पर भी चोट का निशान पाया गया है

  • (यह चोट करीब 2 दिन पुरानी है)

  • फेफड़ों में खून का थक्का जमने के कारण कार्डिएक अरेस्ट हुआ

  • पैरों में सूजन पाई गई थी

गौरतलब है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव को सुबह इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था. प्रतीक को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे. वहां इलाज के दौरान ही प्रतीक यादव की मौत हो गई थी.

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, जबकि अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे. प्रतीक बिजनेस और फिटनेस सेक्टर से जुड़े थे. उन्होंने लीड्स यूनिवर्सिटी लंदन से एमबीए की डिग्री हासिल की थी. वे आम तौर पर सक्रिय राजनीति से दूर रहे. प्रतीक ने अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ा और न समाजवादी पार्टी में कोई बड़ा पद संभाला था.

उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेता हैं. अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं. उन्होंने 2022 में भाजपा का दामन थामा था. प्रतीक यादव से उनकी शादी 2011 में हुई थी. हालांकि, कुछ दिनों पहले प्रतीक और अपर्णा के रिश्तों में तनाव देखा गया था.

ये भी पढ़ें : Prateek Yadav Death: अपर्णा यादव के आवास पहुंचे CM योगी, प्रतीक यादव को दी श्रद्धांजलि; कल होगा अंतिम संस्कार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com