Prateek Yadav Death News Updates: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. प्रतीक यादव मामले में पुलिस एहतियातन ज़रूरी कदम उठा रही है. शुरुआती प्रक्रिया में घर के जिस कमरे में प्रतीक यादव थे, उसको बंद करके रखा गया है. प्रतीक के मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस प्रतीक यादव की पोस्टमार्टर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे काफी सवाल हल हो जाएंगे. लखनऊ पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव को उनके घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे, लेकिन बताया जा रहा है कि उस समय उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. प्रतीक की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि प्रतीक की मौत का कारण क्या है.
Prateek Yadav Death News Updates...
प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर लाया जाएगा अस्पताल से घर
अपर्णा यादव एयरपोर्ट से घर के लिए निकल चुकी हैं. प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अस्पताल से घर लाया जाएगा.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत पर जिम पार्टनर का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. इसी बीच, प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे, जिससे सिर पर चोट लगी. सुबह लगभग 4-5 बजे उनके निधन की सूचना मिली थी. जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने बताया कि प्रतीक यादव की मौत की खबर सुनने के बाद वह भी सिविल अस्पताल गए थे. उन्होंने कहा, "जिम से ही प्रतीक के साथ पहचान हुई. वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे. उनका स्वभाव बहुत अच्छा था."
उन्होंने बताया कि प्रतीक का काफी समय से इलाज चल रहा था. रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी, जिसके बाद वे देर रात लगभग 11-12 बजे लखनऊ सिविल अस्पताल में आए थे. फिर वापस चले गए थे. घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी. स्वप्नेश पांडेय ने कहा, "मुझे यह सुनने में आया कि वे (प्रतीक यादव) अपने बेडरूम में गिर गए थे. इसके कारण सिर में चोट लग गई थी."
Prateek Yadav News: प्रतीक यादव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट, वीडियो में दिखा जबरदस्त रोमांच
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया. वह 38 साल के एक जिंदादिल इंसान थे. प्रतीक यादव का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर भी यही लगता है. ये पोस्ट प्रतीक यादव ने 3 अप्रैल को किया था. इसमें उन्होंने लिखा- इंजन दहाड़ रहा है, आसमान खुला हुआ है. मैंने कंट्रोल अपने हाथों में लिया हुआ है.
प्रतीक यादव ने जो इंस्टाग्राम पोस्ट में आखिरी वीडियो शेयर किया है. उसमें वह एक छोटे विमान में बैठे नजर आ रहे हैं. ये EA 300 विमान है, जिसमें कॉकपिट में प्रतीक बैठे नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- "इंजन दहाड़ रहा है, आसमान खुला हुआ है. मैंने कंट्रोल अपने हाथों में लिया हुआ है."
Prateek Yadav Death News: पुलिस ने प्रतीक यादव का कमरा किया सील, मोबाइल-लैपटॉप किया जब्त
प्रतीक यादव मामले में पुलिस एहतियातन ज़रूरी कदम उठा रही है. शुरुआती प्रक्रिया में घर के जिस कमरे में प्रतीक यादव थे, उसको बंद करके रखा गया है. अगर कोई संदेह की स्थिति आती है तो वहां फ़ोरेंसिक्स से जांच कराई जा सके. इसके अलावा मोबाइल और लैपटॉप पुलिस ने रख लिया है, ताकि अगर जांच आगे बढ़ाने की नौबत आए तो उनमें कोई छेड़छाड़ ना हो पाये. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के बाद ये सारी कार्रवाई आगे बढ़ायेगी. अगर पोस्टमार्टम में कुछ संदेहास्पद निकलता है, तो फिर गहनता से जांच होगी. अगर मौत की वजह बीमारी है और कोई मौत की वजह पर सवाल नहीं उठता है, फिर जांच की कार्रवाई नहीं होगी.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स में थीं दिक्कतें
प्रतीक यादव को लीवर और लंग्स की दिक्कतें थीं. सूत्र बता रहे हैं कि वो कई बार लखनऊ के मेदांता में एडमिट हुए हैं, लेकिन कभी बहुत लंबे समय के लिए एडमिट नहीं हुए. तबीयत बिगड़ती थी, तो उन्हें एडमिट कराते थे. आराम होने पर एक दो दिन में डिस्चार्ज होकर घर चले जाते थे.

Prateek Yadav Death News: यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता पहुंचीं अपर्णा यादव के घर
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचीं. उन्होंने कहा, "यह एक बहुत ही दुखद घटना है... ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें. भगवान परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें."
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव की मौत पर सैफई में शोक का माहौल
सैफई स्थित यादव परिवार के पैतृक आवास के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है. परिवार के अधिकांश सदस्य लखनऊ रवाना हो गए हैं. इटावा और सैफई क्षेत्र में भी शोक का माहौल देखा जा रहा है. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का शव, पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित केजीएमयू लाया गया है.
Prateek Yadav Death News: बीजेपी महिला मोर्चा ने स्थगित किया लखनऊ में अपना विरोध प्रदर्शन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर भाजपा महिला मोर्चा का विरोध कार्यक्रम लखनऊ में स्थगित कर दिया गया है. स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के निधन के चलते प्रदेश अध्यक्ष ने संवेदना व्यक्त करते हुए निर्देशित किया है.
Prateek Yadav News: जो कानूनी रास्ता होगा अपनाएंगे... हॉस्पिटल पहुंच बोले अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर कहा, "प्रतीक यादव अब हमारे बीच नहीं हैं; यह अत्यंत दुख की बात है. बचपन से ही वे अपने स्वास्थ्य और शारीरिक तंदुरुस्ती के प्रति बहुत सजग थे और जीवन में आगे बढ़कर सार्थक योगदान देना चाहते थे. स्वाभाविक रूप से हम कानून के अनुसार आगे बढ़ेंगे, जो भी कानूनी प्रावधान निर्देशित करेंगे और परिवार के सदस्य जो भी अनुरोध करेंगे, हम उसका पालन करेंगे. मैं उनसे लगभग दो महीने पहले मिला था. उस समय भी मैंने उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अपने व्यवसाय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी थी. कभी-कभी व्यापार में होने वाले नुकसान से लोग बहुत दुखी हो जाते हैं. वे अब हमारे बीच नहीं हैं. हम उपलब्ध सभी कानूनी रास्तों का पालन करेंगे."
#WATCH | Lucknow | On the demise of his younger brother Prateek Yadav, Samajwadi Party President Akhilesh Yadav says, "I have known him since childhood. He is no longer amongst us; it is a matter of great sorrow. Right from his childhood, he was very conscious of his health, his… https://t.co/WJwldY1eEl pic.twitter.com/be9xGDPdyK
— ANI (@ANI) May 13, 2026
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर बड़े भाई अखिलेश ने जताया दुख
प्रतीक यादव के निधन पर बड़े भाई अखिलेश यादव ने दुख जताया है. कुछ देर में वह केजीएमसी हॉस्पिटल पहुंच रहे हें, जहां प्रतीक का पोस्टमार्टम होना है. अखिलेश ने एक्स पोस्ट में लिखा, "प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे."
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
अखिलेश यादव पहुंचे केजीएमयू अस्पताल
प्रतीक यादव के निधन के बाद अखिलेश यादव केजीएमयू अस्पताल पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने पोस्ट करके भाई की मौत पर दुख जताया था.
अखिलेश यादव ने प्रतीक की मौत पर जताया दुख
भाई प्रतीक यादव की मौत पर अखिलेश यादव ने पोस्ट करके दुख जताया है और लिखा है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे.
Prateek Yadav Death News: जब डॉक्टर घर पर पहुंचे, तो बॉडी में काई हरकत नहीं थी
लखनऊ सिविल हॉस्पिटल ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया, "प्रतीक यादव का ड्राइवर सिविल हॉस्पिटल पहुंच कर बताया की भैया की तबीयत ख़राब हो गई है. जब डॉक्टर घर पर पहुंचे, तो बॉडी में काई हरकत नहीं थी. बॉडी को सिविल हॉस्पिटल लाया गया और ब्रॉटडेड बताया गया. बॉडी को सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने रोक लिया. इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए केजीएमसी भेजा गया.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई
प्रतीक यादव ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और वे राजनीति से दूर थे. एक बार उनसे राजनीति की फील्ड में उतरने के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा- मेरे बड़े भाई अखिलेश वहां हैं. प्रतीक रियल एस्टेट के बिजनेस में थे और उन्हें जिम का शौक था.
Prateek Yadav News: 30 अप्रैल को मेदांता अस्पताल में थे भर्ती
30 अप्रैल को प्रतीक यादव को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 3 दिन बाद प्रतीक ही हालत में सुधार हुआ, तो इसके बाद अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे. मेदांता अस्पताल में जब अखिलेश यादव अनुपमा जायसवाल से मिलने गए थे, तो वहां प्रतीक यादव से भी मुलाकात की थी जहां उनका इलाज चल रहा था.

Prateek Yadav News: प्रतीक यादव की मौत पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का अचानक निधन अत्यंत दुखद है. दुखद परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति प्राप्त हो और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति मिले. ओम शांति!
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 13, 2026
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ…
Prateek Yadav Death News: फेफड़ों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे प्रतीक
प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे. इसके लिए उन्हें कुछ दिनों पहले मेदांता अस्ताल में भर्ती भी कराया गया था. तब अखिलेश यादव और अपर्णा यादव उनके मिलने अस्पताल भी आए थे. बताया जा रहा है कि प्रतीक लंबे समय से फेफड़ों में क्लॉट था. ऐसा माना जा रहा है कि प्रतीक की मौत की वजह यही हो सकती है.
Prateek Yadav News: प्रतीक को फेफड़ों की बीमारी थी, मेदांता अस्पताल में हुआ था इलाज
प्रतीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू हॉस्पिटल लाया गया है. 4 डॉक्टरों की टीम शव का पोस्टमार्टम करेगी और पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी होगी. बताया जा रहा है कि प्रतीक को फेफड़ों की बीमारी थी, पिछले दिनों उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था.

Prateek Yadav Death News: प्रतीक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू हॉस्पिटल लाया गया
मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया. उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ के केजीएमयू हॉस्पिटल लाया गया है.
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh | The body of Prateek Yadav, Samajwadi Party founder Mulayam Singh Yadav's son and BJP leader Aparna Yadav's husband, who passed away at Lucknow's Civil Hospital, is brought at KGMU Mortuary in Lucknow for post-mortem. pic.twitter.com/HoFYlLkOvQ
— ANI (@ANI) May 13, 2026
Prateek Yadav News LIVE: प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने जताया दुख
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि!
Prateek Yadav Death News LIVE: प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए हुईं रवाना
प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ के लिए रवाना हो गई हैं. बताया जा रहा है कि जब प्रतीक की तबीयत बिगड़ी, तो अपर्णा दिल्ली में थीं. प्रतीक को उनके साले अस्पताल लेकर पहुंचे. अपर्णा अब दिल्ली से लखनऊ पहुंच रही हैं. प्रतीक का शव लेकर उनके साले अस्पताल से निकले है.
Prateek Yadav News LIVE: प्रतीक यादव की मौत, संदिग्ध हालत में मृत्यु का केस दर्ज
अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक की मौत हो गई है. लखनऊ पुलिस के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव की संदिग्ध हालत में मौत का केस दर्ज कर लिया गया है. प्रतीक यादव को 6:15 बजे मृत हालत अस्पताल लाया गया. प्रतीक के घरवाले उन्हें अस्पताल लेकर आए, लेकिन उनके साथ उनकी पत्नी अपर्णा नहीं थीं.