विज्ञापन

38 की उम्र में दुनिया छोड़ गए प्रतीक यादव, Tattoo के पीछे छिपा था जिंदगी का खास मतलब

Prateek Yadav: 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके प्रतीक यादव अपने अलग अंदाज और टैटू के शौक के लिए भी जाने जाते थे. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो साफ दिखता है कि उन्हें टैटू से खास लगाव था.

38 की उम्र में दुनिया छोड़ गए प्रतीक यादव, Tattoo के पीछे छिपा था जिंदगी का खास मतलब
Prateek Yadav: प्रतीक यादव टैटू बनवाने के थे शौकीन.

Prateek Yadav: 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चुके प्रतीक यादव अपने अलग अंदाज और टैटू के शौक के लिए भी जाने जाते थे. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो साफ दिखता है कि उन्हें टैटू से खास लगाव था. उनकी बॉडी पर कई टैटू बने हुए थे, जिनके पीछे सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि गहरे मतलब और भावनाएं भी जुड़ी थीं.

बता दें कि हाल ही में उनके एक टैटू से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही हैं. ये वीडियो और टैटू उसी आर्टिस्ट ने शेयर किए हैं. जिसने प्रतीक का टैटू बनाया था. इस वीडियो में प्रतीक यादव के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. पोस्ट में बताया गया कि प्रतीक टैटू को सिर्फ फैशन या स्टाइल नहीं मानते थे. उनके लिए हर टैटू एक कहानी, एक सोच और जिंदगी से जुड़ी किसी खास भावना का प्रतीक था.

इस वीडियो में खुद प्रतीक यादव अपने टैटू का मतलब बताते नजर आते हैं. उन्होंने कहा था कि शरीर पर बना हर निशान किसी न किसी याद, विश्वास या सफर को दिखाता है. यही वजह थी कि वो टैटू बनवाने से पहले उसके मतलब और भावना को काफी महत्व देते थे.

टैटू आर्टिस्ट ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रतीक के साथ काम करना उनके लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं बल्कि एक खास अनुभव था. उन्होंने बताया कि प्रतीक ने टैटू के पीछे की सोच को बहुत गहराई से समझाया था.

बॉडी पर बनने वाला हर टैटू उनकी जिंदगी और सोच को दर्शाए.

प्रतीक यादव के निधन के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग उनके पुराने वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं. कई लोग उनके टैटू और उनसे जुड़ी बातों को याद कर भावुक हो रहे हैं. फैंस का कहना है कि प्रतीक सिर्फ अपने काम या लाइफस्टाइल की वजह से नहीं, बल्कि अपनी सोच और अलग पहचान के लिए भी याद किए जाएंगे.

उनका ये वायरल टैटू पोस्ट अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें सिर्फ एक टैटू नहीं बल्कि प्रतीक यादव की सोच और जिंदगी को देखने का नजरिया भी नजर आता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prateek Yadav Passes Away 2026, Prateek Yadav Death News, Prateek Yadav Died Age 38, Prateek Yadav Obituary, Mulayam Singh Son Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com