विज्ञापन

Prateek Yadav News: प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम के बाद ही होगा क्लियर, कुछ भी कहने से बच रहे डॉक्टर्स

Prateek Yadav Death News: एनडीटीवी ने जब प्रतीक यादव की मौत की वजह पता करना चाही, पर अस्पताल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है. उनका इतना ही कहा है कि सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था. उन्हें ब्रॉडडेड घोषित कर दिया गया.

Prateek Yadav News: प्रतीक यादव की मौत कैसे हुई? पोस्टमार्टम के बाद ही होगा क्लियर, कुछ भी कहने से बच रहे डॉक्टर्स
prateek yadav reason
  • लखनऊ के सिविल अस्पताल ने प्रतीक यादव की मौत पर आधिकारिक बयान जारी कर जहर देने की संभावना जताई है
  • प्रतीक यादव की तबीयत खराब होने की सूचना उनके ड्राइवर ने सिविल अस्पताल को दी थी
  • डॉक्टरों ने जब घर पहुंच कर जांच की तो शरीर में कोई बाहरी चोट नहीं पाई गई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत को लेकर नई बातें पता चली हैं. लखनऊ के जिस सिविल अस्पताल में उन्हें तबीयत खराब होने के बाद लाया गया था, वहां के डॉक्टर भी पोस्टमार्टम पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. अस्पताल ने यह भी बताया कि प्रतीक की मौत घर पर ही हो गई थी.  

मौत की वजह पर कुछ भी कहने से इनकार

एनडीटीवी ने जब प्रतीक यादव की मौत की वजह पता करना चाही, पर अस्पताल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है. उनका इतना ही कहा है कि सुबह 6 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया था. उन्हें ब्रॉटडेड घोषित कर दिया गया. अभी उनका पोस्टमार्टम होगा जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अखिलेश यादव भी केजीएमयू अस्पताल पहुंच चुके हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

अखिलेश यादव और सीएम योगी ने क्या लिखा?

प्रतीक यादव के निधन पर भाई अखिलेश यादव का एक्स पोस्ट आ गया है. अखिलेश यादव ने लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे.विनम्र श्रद्धांजलि! सीएम योगी ने प्रतीक यादव की मौत पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है.विनम्र श्रद्धांजलि.मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.


 यह भी पढ़ें- इतने फिट थे फिर अचानक; अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की वजह क्या थी?

 यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक का निधन, राजनीति से रहे दूर... लेकिन अखिलेश का हमेशा किया सम्मान, जानें कैसा रहा दोनों भाइयों का रिश्ता
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com