विज्ञापन

कब होगी परीक्षा, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के मन में उठ रहे 10 सवालों के जवाब

NEET UG Exam Cancelled FAQ 2026 : अब छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिसको ध्यान में रखकर हमने यहां पर 10 FAQ तैयार किए हैं, जिससे सारे डाउट क्लीयर हो जाएंगे. 

कब होगी परीक्षा, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन? NEET परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों के मन में उठ रहे 10 सवालों के जवाब
इस परीक्षा के लिए आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.

NEET UG Exam Cancelled FAQ 2026 : NEET (UG) 2026 परीक्षा पेपर लीक को लेकर मचे घमासान के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई 2026 को आयोजित हुई परीक्षा को आधिकारिक तौर पर निरस्त (Cancel) कर दिया है. विभिन्न जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए सरकार ने अब इस पूरे मामले की जांच CBI को सौंप दी है. ऐसे में अब छात्रों और उनके अभिभावकों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं, जिसको ध्यान में रखकर हमने यहां पर 10 FAQ तैयार किए हैं जिससे आपके सारे डाउट क्लीयर हो जाएंगे. 

नीट यूजी एग्जाम कैंसिल FAQ 2026

1. क्या NEET (UG) 2026 की परीक्षा रद्द कर दी गई है?

हां, 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 की परीक्षा आधिकारिक तौर पर रद्द कर दी गई है.

2. परीक्षा रद्द करने का फैसला क्यों लिया गया?

जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच रिपोर्टों के आधार पर यह पाया गया कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता प्रभावित हुई थी. परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इसे रद्द करना आवश्यक था.

3. पुन: परीक्षा (Re-exam) कब आयोजित की जाएगी?

पुन: परीक्षा की तिथियों की घोषणा अभी नहीं की गई है. NTA जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट और सूचना चैनलों के माध्यम से नई तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने के शेड्यूल के बारे में सूचित करेगा.

4. क्या मुझे दोबारा Registration करना होगा?

नहीं, आपको दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है. मई 2026 चक्र के लिए आपका पिछला रजिस्ट्रेशन डेटा और उम्मीदवारी स्वतः ही पुन: परीक्षा के लिए मान्य होगी.

5. क्या दोबारा परीक्षा के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा?

नहीं, इस परीक्षा के लिए आपसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा.

6. क्या पहले जमा किया गया परीक्षा शुल्क वापस मिलेगा?

हां, प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छात्रों द्वारा पहले से भुगतान किया गया परीक्षा शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा. पुन: परीक्षा का खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा.

7. क्या मेरा परीक्षा केंद्र बदल जाएगा?

विज्ञप्ति के अनुसार, आपके द्वारा चुने गए परीक्षा केंद्रों को आगे ले जाया (Carry forward) जाएगा. हालांकि, केंद्र के आवंटन की सटीक जानकारी नए एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी.

8. इस मामले की जांच कौन कर रहा है?

भारत सरकार ने इस पूरे मामले की व्यापक जांच का जिम्मा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपा है.

9. क्या मुझे फिर से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा?

हां, री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. इसका शेड्यूल NTA द्वारा अलग से नोटिफाई की जाएगी.

10. मैं आधिकारिक और सटीक जानकारी कहां से प्राप्त कर सकता हूँ?

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें. केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट और संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें. किसी भी सहायता के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या ईमेल neet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com