समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव की मौत पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि!"
गौरतलब है कि प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे. वहीं अखिलेश यादव और प्रतीक सौतेले भाई थे.
श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 13, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/weadva9hi4
प्रतीक यादव को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि किस वजह से उनकी मौत हुई है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह 10 बजे ले जाया जाएगा. फिलहाल जानकारी ये है कि उन्हें मृत हालत में अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की.

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?
समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से भी प्रतीक यादव की मौत पर दुख जताया गया है. पोस्ट में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौत की खबर पर दुख जाहिर किया है.
उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं