CBSE Board 12th Result 2026 OUT Live Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. 13 मई को रिजल्ट जारी किया गया है, पिछले साल भी इसी दिन रिजल्ट आया था. करीब 18.5 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किया गया है. छात्र डिजीलॉकर (Digilocker) या फिर UMANG ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद डिजीलॉकर की वेबसाइट और उमंग ऐप पर CBSE 12वीं के रिजल्ट वाला लिंक दिखने लगा है, जहां छात्र रिजल्ट देख सकते हैं.
इस साल 17 फरवरी से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थीं, जो 10 अप्रैल तक चलीं. कॉपी चेक करने के लिए बोर्ड ने पहली बार ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिसमें लैपटॉप या फिर टैब से कॉपी चेक हुईं. ऐसे में रिजल्ट जल्दी जारी होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. पिछले साल की तरह 13 मई को ही रिजल्ट आया है.
CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही ऐसे करें चेक
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
- यहां CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले लें
Digilocker पर रिजल्ट चेक करने का तरीका
- Digilocker पर रिजल्ट देखने के लिए DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) का इस्तेमाल कर ओटीपी के साथ लॉग-इन करें
- होम पेज पर 'Education' सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें
- यहां दिख रहे Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें
- 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट डाउनलोड हो जाएगी
CBSE Class 12th की टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी
सीबीएसई की तरफ से इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड सिर्फ रीजन वाइज रिजल्ट जारी करता है और ये नहीं बताता है कि किन छात्रों ने टॉप किया है. स्कूलों की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट सामने आती है. इस बार भी 100 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा हो सकती है.
CBSE Board 12th Result 2026 Live Updates:
CBSE Board Result LIVE: कैसा रहा विदेशी छात्रों का रिजल्ट?
सीबीएसई ने विदेश में मौजूद स्कूलों का रिजल्ट भी जारी किया है. इस बार विदेशी छात्रों का रिजल्ट 90.50 प्रतिशत रहा है. विदेश में मौजूद कुल 185 स्कूलों का रिजल्ट जारी किया गया है.
CBSE Board Result LIVE: फिजिक्स में सिर्फ 96 छात्रों को मिला परफेक्ट स्कोर 100/100
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस बार फिजिक्स सबसे मुश्किल विषय बनकर सामने आया है, इसमें सिर्फ 96 छात्रों ने ही 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं. जबकि केमिस्ट्री में 1061, मैथमेटिक्स-में 1283 और बायोलॉजी में1343 छात्रों ने पूरे अंक हासिल किए हैं.
CBSE Board Result LIVE: केंद्रीय विद्यालय और नवोदय ने फिर मारी बाजी
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट की तरह 12वीं में भी केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों ने शानदार प्रदर्शन किया है. केंद्रीय विद्यालय (KV) 98.55% पास प्रतिशत के साथ टॉप पर है, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) 98.47% के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है. सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा है और यहां 89.55% छात्र सफल हुए हैं.
CBSE 12th Result LIVE: कुल इतने छात्रों को मिला है कंपार्टमेंट
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में इस बार कुल 163800 छात्र ऐसे हैं, जिन्हें कंपार्टमेंट दिया गया है. यानी ये छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठकर पास हो सकते हैं.
CBSE Board Result LIVE: लगातार तीन साल 13 मई को ही जारी हुआ रिजल्ट
सीबीएसई ने लगातार तीन साल एक ही तारीख को रिजल्ट जारी किया है. पिछले दो सालों की तरह इस बार भी 13 मई को ही रिजल्ट जारी किया गया.
CBSE Board Result LIVE: इस बार हुआ था ऑन स्क्रीन मार्किंग का इस्तेमाल
इस बार सीबीएसई ने पहली बार बड़े पैमाने पर 'ऑन स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम लागू किया, जिसके तहत 98.66 लाख से ज्यादा कॉपियों को चेक किया गया.
कैसा रहा ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट?
इस बार भी ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है. इस कैटेगरी में आने वाले 100% छात्र पास हुए हैं.
CBSE Board Result: दिल्ली का रिजल्ट कैसा रहा?
राजधानी दिल्ली के रिजल्ट की बात करें तो ये 91.97 रहा है. इसमें वेस्ट रीजन का रिजल्ट सबसे बेहतर 92.34 प्रतिशत है.
CBSE Board Result Toppers: CBSE 12वीं में कुल इतने छात्रों ने किया टॉप
95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर हासिल करने वाले छात्रों की संख्या 17113 है. वहीं 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाने वाले कुल छात्र 94028 हैं.
CBSE Board Result LIVE: लड़कियों ने फिर मार ली बाजी
इस बार भी सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने ही बाजी मारी है. लड़कियों का रिजल्ट 88.86 प्रतिशत रहा है, जबकि लड़कों का रिजल्ट 82.13 प्रतिशत है.
CBSE 12th ResultLIVE: देख लीजिए रीजन वाइज रिजल्ट, कौन सा शहर रहा सबसे आगे
यहां देखिए हर शहर का रिजल्ट -

CBSE 12th Result OUT LIVE: नोएडा, पटना और प्रयागराज का रिजल्ट रहा सबसे खराब
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है. इसमें नोएडा, पटना और प्रयागराज जैसे शहर फिसड्डी रहे हैं. इन सभी का रिजल्ट सबसे खराब रहा है.
UMANG ऐप पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले UMANG ऐप को डाउनलोड कर लें
- इसके बाद अपने नंबर और ओटीपी से लॉगइन करें
- सर्विसेस वाले सेक्शन में जाकर CBSE टाइप करें
- इसके बाद आपको 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
- यहां रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर आप रिजल्ट देख सकते हैं.
CBSE की वेबसाइट पर नहीं दिख रहा है लिंक, ऐसे चेक करें रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है, लेकिन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अब भी लिंक शो नहीं कर रहा है. ऐसे में छात्र उमंग ऐप या फिर डिजीलॉकर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
सीबीएसई रिजल्ट में त्रिवेंद्रम और चेन्नई ने मारी बाजी
इस बार भी साउथ के जिलों ने सीबीएसई रिजल्ट में बाजी मारी है. त्रिवेंद्रम और चेन्नई रीजन ने टॉप किया है.
पिछले साल के मुकाबले कम रहा रिजल्ट
इस साल का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले थोड़ा खराब रहा है. इसमें 3.19% की कमी आई है.
CBSE 12th Result OUT: 85.20 प्रतिशत रहा रिजल्ट
सीबीएसई का रिजल्ट जारी हो चुका है. इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.
CBSE 12th Result OUT: इन चार वेबसाइट्स पर चेक करें अपना रिजल्ट
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
CBSE 12th Result OUT LIVE: सीबीएसई के छात्रों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट हो गया जारी
सीबीएसई के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.
CBSE 12th Result LIVE: बोर्ड की तरफ से कब तक दी जाती है जानकारी?
CBSE बोर्ड रिजल्ट जारी होने की जानकारी पहले से नहीं देता है. आमतौर पर रिजल्ट से 10 या फिर पांच मिनट पहले इसकी जानकारी दी जाती है. ऐसे में छात्र तैयार रहें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी आ सकता है.
CBSE 12th Result LIVE: Digilocker पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं का छात्र डिजीलॉकर पर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- सबसे पहले अपने फोन में DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) का इस्तेमाल कर लॉग-इन करें
- होम पेज पर 'Education' सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें
- अब Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें
- 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.
CBSE 12th Result LIVE: 13 मई की तारीख क्यों है इतनी जरूरी?
CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है. पिछले दो सालों का रिजल्ट देखें तो बोर्ड ने 13 मई को ही रिजल्ट जारी करने के लिए चुना था, ऐसे में इस साल 13 मई वाली हैट्रिक लग सकती है.
CBSE 12th Result LIVE: कुछ ही देर में जारी होने वाला है रिजल्ट?
CBSE 12वीं का रिजल्ट आज ही जारी हो सकता है, बताया जा रहा है कि कुछ ही देर में रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो सकता है.
CBSE 12th Result LIVE: पिछले साल इसी दिन जारी हुआ था रिजल्ट
CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी हो सकता है. पिछले साल भी इसी दिन यानी 13 मई को ही रिजल्ट जारी किया गया था, ऐसे में छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें.
CBSE 12 Result Live: कितने बजे तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी हो सकता है. बोर्ड के पिछले ट्रेंड्स को देखें तो रिजल्ट 4 बजे या इससे पहले जारी किया जा सकता है.
CBSE 12 Result Live: नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार
CBSE 12 Result Live: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 10 अप्रैल, 2026 को संपन्न हुई थी. नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, और उम्मीद है कि आज रिजल्ट आ जाएगा.
CBSE 12 Result Live: क्या लड़कियां फिर से मारेगी बाजी
CBSE 12 Result Live: पिछले साल, 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. इस बार भी देखना होगा कि क्या लड़कियां फिर से लड़कों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करती हैं कि नहीं.
CBSE 12 Result Live: पिछले साल किस स्कूल ने किया था टॉप
CBSE 12 Result Live: पिछले साल के रिजल्ट में जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) ने 99.29% पास दर के साथ प्रदर्शन के मामले में पहला स्थान हासिल किया था.
CBSE 12 Result Live: पिछले साल 14,96,307 छात्र हुए थे पास
CBSE 12 Result Live: साल 2025 में 12वीं क्लास के लिए कुल 16,92,794 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. जिनमें से 14,96,307 छात्र परीक्षा में पास हुए थे.
CBSE 12 Result Live: DigiLocker और UMANG ने दिए रिजल्ट जल्द जारी होने के संकेत
CBSE 12 Result Live: CBSE 12वीं कक्षा के रिजल्ट 2026 जल्द ही घोषित होने की संभावना है. DigiLocker और UMANG प्लेटफॉर्म पर "जल्द आ रहा है" (Coming Soon) का मैसेज दिखाई दे रहा है.
CBSE 12 Result Live: पिछले साल विजयवाड़ा टॉप पर रहा था
साल 2025 के रिजल्ट में विजयवाड़ा टॉप पर रहा था. यहां का पासिंग प्रतिश 99.60% रहा था.
CBSE 12 Result Live: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट
CBSE 12 Result Live: CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट पिछले साल 13 मई 2025 को घोषित किया गया था. कुल 88.39% बच्चे इस परीक्षा में पास हुए थे.
CBSE 12 Result Live: पास होने के लिए कितने अंक चाहिए
CBSE 12 Result Live: 12वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी, प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन में अलग-अलग कम से कम 33% अंक आने चाहिए.
CBSE 12 Result Live: कई प्लेटफ़ॉर्म के जरिए देख सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र कई आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से अपने परिणाम देख सकेंगे. जैसे डिजिलॉकर और उमंग ऐप
CBSE 12 Result Live: छात्र अपना रिजल्ट कहां देख सकते हैं?
रिजल्ट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker, UMANG, SMS और IVRS पर उपलब्ध होगा.
CBSE 12th Result 2026 Live: रिजल्ट देखने के लिए किन चीजों की पड़ेगी जरूरत
छात्रों को अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID की ज़रूरत होगी.
CBSE Class 12 Result 2026: पिछले तीन सालों में नतीजे कब जारी हुए थे
CBSE कक्षा 12 के नतीजे आमतौर पर मई के तीसरे हफ़्ते में घोषित किए जाते हैं.
2025: 13 मई
| 2024: 13 मई
2023: 12 मई
CBSE Class 12 Result 2026: कैसे चेक कर सकेंगे CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट
1.आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं
2. "CBSE Class 12 Result 2026" लिंक पर क्लिक करें
3.रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें
4. सबमिट करें
5. स्कोरकार्ड देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंट करें
CBSE Class 12 Result 2026: टॉपर्स की लिस्ट नहीं होगी जारी
CBSE Class 12 Result 2026: सीबीएसई की तरफ टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाती है. बोर्ड सिर्फ रीजन वाइज रिजल्ट जारी करता है.
CBSE Class 12 Result 2026 इन वेबसाइट्स पर होगा जारी
1.cbse.gov.in
2.results.cbse.nic.in
3.cbseresults.nic.in
4.digilocker.gov.in
CBSE 12th Result LIVE: कब हुई थी परीक्षा
CBSE 12th Result LIVE: इस साल CBSE बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई थी जो कि10 अप्रैल तक चलीं थी.
CBSE 12th Result LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट
CBSE 12th Result LIVE: पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 12 या 13 मई को ही जारी किया जाता रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि आज यानी 13 मई को रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
CBSE 12th Result LIVE: इन दो ऐप्स पर भी जारी होगा रिजल्ट
CBSE 12th Result LIVE: Digilocker और UMANG ऐप पर भी 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएग. इनके माध्यम से भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे
CBSE 12th Result LIVE: आज जारी हो सकता है रिजल्ट
CBSE 12th Result LIVE: CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. रिजल्ट शाम तक जारी होने की उम्मीद है.
CBSE 12th Result LIVE: क्या कल जारी होगा 12वीं का रिजल्ट?
सीबीएसई की तरफ से अब तक कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है. लेकिन पिछले सालों को ट्रेंड देखकर अनुमान है कि 13 को जारी कर सकता है रिजल्ट. पिछले साल 13 मई को जारी हुआ था परिणा.
CBSE 12th Result LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए डिजीलॉकर ऐप करें डाउनलोड
सीबीएसई के छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यहां रिजल्ट देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
CBSE 12th Result LIVEL टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा बोर्ड
CBSE की तरफ से कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करेगा.
CBSE 12th Result 2026 Live: पिछले साल की तरह क्या इस बार भी 13 मई होगी तारीख?
CBSE की तरफ से अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है, ऐसे में माना जा रहा है कि रिजल्ट पिछले साल की तरह 13 मई को ही जारी किया जा सकता है. बोर्ड ने 2024 और 2025 में इसी दिन रिजल्ट जारी किया था.
CBSE 12th Result 2026 Live: इन वेबसाइट्स को नोट कर लें छात्र, कभी भी आ सकता है रिजल्ट
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
CBSE 12th Result 2026 Live: कुल इतने लाख छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार
सीबीएसई के कुल 18.5 लाख से ज्यादा छात्रों को अपने रिजल्ट का इंतजार है. बोर्ड की तरफ से अब तक कोई भी टाइम नहीं बताया गया है.
CBSE 12th Result 2026 Live: पिछले साल की तरह क्या इस बार भी 13 मई को जारी होगा रिजल्ट?
CBSE 12वीं रिजल्ट को लेकर छात्रों का इंतजार काफी बढ़ता जा रहा है. बोर्ड की वेबसाइट पर अब भी रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट नहीं हुआ है. ऐसे में बोर्ड रिजल्ट 13 मई को भी जारी किया जा सकता है, पिछले दो सालों में भी रिजल्ट 13 मई को ही जारी हुआ था.
CBSE आज ही जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट?
CBSE की तरफ से अब तक 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. ऐसे में छात्रों का इंतजार लगातार बढ़ता ही जा रहा है. डिजीलॉकर और उमंग में लगातार रिजल्ट को लेकर संकेत मिल रहे हैं. ऐसे में आज ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
CBSE 12th Result 2026 Live: results.cbse.nic.in पर अभी तक कोई अपडेट नहीं
results.cbse.nic.in वेबसाइट पर अभी सिर्फ 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों और सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) से जुड़े नोटिस ही दिख रहे हैं. 12वीं के नतीजों को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है.
CBSE 12th Result 2026 Live: 2025 के मुकाबले इस साल देर से जारी हो रहा है रिजल्ट
पिछले साल, 12वीं क्लास के रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए थे, UMANG और DigiLocker पर "जल्द आ रहा है" (coming soon) का मैसेज दिखने के कुछ ही समय बाद. इस साल, DigiLocker पर "जल्द आ रहा है" का अपडेट आए हुए 21 घंटे से ज्याजा हो गए हैं, लेकिन अभी भी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि रिजल्ट कब जारी किए जाएंगे.
CBSE Class 12 Results 2026 Live: उमंग एप ने दिया रिजल्ट का बड़ा संकेत!
CBSE 12th Board Results coming soon on the UMANG app. Stay connected for further announcements. #Boardresult #CBSE pic.twitter.com/PbtlcMmFlp
— UMANG App India (@UmangOfficial_) May 12, 2026
CBSE Class 12 Results 2026 Live: DigiLocker Marksheet क्या है?
हां, DigiLocker के जरिए जारी की गई marksheet को ऑफिशियल मान्यता प्राप्त है, और भारत के जाने-माने कॉलेज और यूनिवर्सिटी इसे अपने एडमिशन प्रोसेस के लिए स्वीकार करते हैं. छात्र अपने Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके DigiLocker में लॉग इन कर सकते हैं, Education सेक्शन में जा सकते हैं, और सीधे अपनी CBSE द्वारा जारी marksheet देख सकते हैं. जिन छात्रों ने CBSE के साथ अपनी APAAR ID रजिस्टर की है, वे अपने Roll Number की जानकारी दिए बिना, अपने नाम से अपनी marksheet देख सकते हैं.
CBSE Class 12th Result 2026 Live: CBSE 12वीं के नतीजे जारी होने से पहले पासिंग मार्क्स देखें
कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में पास होने के लिए, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल, दोनों हिस्सों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है. अगर कोई छात्र किसी एक विषय में भी जरूरी न्यूनतम अंक हासिल नहीं कर पाता है, तो उसे उस खास विषय में फेल माना जाएगा.
CBSE Class 12th Result 2026 LIVE Updates: SMS से रिजल्ट कैसे करें चेक?
SMS से भी स्टूडेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए CBSE12 लिखकर स्पेस दे दीजिए फिर अपना रोल नंबर टाइप करके 7738299899 पर भेज दीजिए, थोड़ी देर में आपके इंबॉक्स में आपका रिजल्ट आ जाएगा.
CBSE 12th Result LIVE: UMANG ऐप पर कैसे देखें अपना रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के छात्र उमंग ऐप पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यहां रिजल्ट चेक करना काफी आसान है.
सबसे पहले UMANG ऐप को डाउनलोड कर लें
इसके बाद अपने नंबर और ओटीपी से लॉगइन करें
सर्विसेस वाले सेक्शन में जाकर CBSE टाइप करें
इसके बाद आपको 12वीं रिजल्ट का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
यहां रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर आप रिजल्ट देख सकते हैं.
UMANG पर दिख रहा है 12वीं रिजल्ट का लिंक
सीबीएसई रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है. उमंग की वेबसाइट पर लगातार रिजल्ट का लिंक फ्लैश हो रहा है, रिजल्ट आते ही ये एक्टिव हो जाएगा.

CBSE Class 12 Result 2026: कितने बजे तक जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट?
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज कभी भी जारी किया जा सकता है. आमतौर पर बोर्ड की तरफ से रिजल्ट दोपहर के वक्त जारी किया जाता है. ऐसे में छात्र रोल नंबर के साथ तैयार रहें. कुछ दिन पहले 10वीं का रिजल्ट ठीक 4 बजे जारी किया गया था.
CBSE Class 12 Result 2026: पास होने के लिए कम से कम इतने नंबर जरूरी
सीबीएसई के नियमों के अनुसार, हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33% नंबर लाना जरूरी है. थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है.
CBSE Class 12 Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए ये चीजें हैं जरूरी
सीबीएसई बोर्ड के छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए इन चीजों को अपने पास जरूर रखें.
- रोल नंबर (Roll Number)
- स्कूल नंबर (School Number)
- एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID)
- जन्म तिथि (Date of Birth)
CBSE 12th Result LIVE: सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए जरूर करें ये काम
सीबीएसई 12वीं के छात्र रिजल्ट से पहले ये काम जरूर कर लें, वेबसाइट क्रैश होने पर उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं होगी.
- सबसे पहले डिजीलॉकर ऐप अपने फोन में डाउनलोड करके रख लें और लॉगइन भी कर लें
- उमंग ऐप भी तुरंत डाउनलोड करें और ओटीपी से लॉगइन कर पेज पर रीफ्रेश करते रहें
- बोर्ड की तीनों वेबसाइट्स को अपने फोन में सेव करके रख लें
CBSE 12th Result Direct Link: रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है, ऐसे में छात्र results.cbse.nic.in या फिर cbse.gov.in पर लगातार नजरें बनाए रखें. ये रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक है.
CBSE 12th Result LIVE: क्या इस बार भी बाजी मारेंगी लड़कियां?
CBSE 12वीं परीक्षा में पिछले साल लड़कियों ने बाजी मारी थी. लड़कों की तुलना में उनका रिजल्ट काफी अच्छा रहा था. ऐसे में इस साल भी लड़कियों के ही आगे रहने की उम्मीद है.
CBSE 12th Result LIVE: पिछले साल कैसा रहा 12वीं का रिजल्ट?
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है, ऐसे में पिछले साल के रिजल्ट पर एक नजर डाल लेते हैं. पिछले साल यानी 2025 में कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा था.
CBSE 12th Result LIVE: CBSE के छात्रों को किन बातों का रखना होगा ध्यान
CBSE 12वीं के छात्रों का रिजल्ट जारी होने वाला है, ऐसे में उन्हें कुछ बातों का ख्याल रखना होगा.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या फिर एनडीटीवी के ब्लॉग पर नजर बनाए रखें
- रिजल्ट जारी होते ही सिर्फ एक ही वेबसाइट पर बार-बार टाइम वेस्ट न करें
- मार्कशीट में तमाम चीजों को एक बार जरूर चेक करें, गलती होने पर स्कूल को बताएं
CBSE 12th Result LIVE: सबसे पहले कहां जारी होगा रिजल्ट?
CBSE 12वीं के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सवाल है कि सबसे पहले कहां लिंक एक्टिवेट होगा. आमतौर पर आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही बाकी वेबसाइट्स पर रिजल्ट आता है, लेकिन 10वीं के रिजल्ट में उमंग ऐप पर कुछ देर पहले एक्टिव हो गया था.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: कैसे मिलेगा कॉलेज में एडमिशन?
CUET देने वाले या फिर डायरेक्ट एडमिशन लेने वाले छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. छात्र डिजीलॉकर से मार्कशीट डाउनलोड करके भी कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं. असली मार्कशीट स्कूलों की तरफ से कुछ दिन बाद जारी की जाएगी.
CBSE Board 12th Result LIVE: CBSE ने पिछले साल कब जारी किया था रिजल्ट?
CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी हो सकता है, इसकी पूरी संभावना है. पिछले साल की बात करें तो 2025 में बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था. इस बार डिजिटल तरीके से कॉपी चेक हुई थी, ऐसे में छात्रों को उम्मीद है कि रिजल्ट कम से कम एक दिन पहले तो जारी किया जाएगा.
CBSE Board 12th Result LIVE: छात्रों को करना है कुछ देर और इंतजार
सीबीएसई 12वीं के छात्रों को थोड़ा सा इंतजार और करना होगा. बोर्ड की तरफ से आज दोपहर तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. इसीलिए एनडीटीवी के इस ब्लॉग को फॉलो करते रहें, क्योंकि सबसे पहले यहीं आपको अपडेट मिलेगी.
CBSE Board 12th Result LIVE: ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) से चेक हुईं हैं कॉपियां
सीबीएसई ने पहली बार डिजिटल तरीके से (कॉपी स्कैन करके चेक करना) कॉपियों को चेक किया है. कुछ दिन पहले खबरें आई थीं कि इससे रिजल्ट में देरी हो रही है, लेकिन बोर्ड के एग्जाम कंट्रोलर ने ऐसी सभी बातों को खारिज कर दिया.
CBSE Board 12th Result LIVE: बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें रिजल्ट
ग्रामीण इलाकों के छात्र इस बात से परेशान रहते हैं कि रिजल्ट कैसे देखें, ऐसे छात्रों के लिए बिना इंटरनेट रिजल्ट देखने की सुविधा है. इसके लिए CBSE12
CBSE Board 12th Result LIVE: वेबसाइट से जल्दी यहां देखें अपना रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट से पहले अपना रिजल्ट डिजीलॉकर या फिर उमंग ऐप पर देख सकते हैं, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट स्लो हो सकती है.
CBSE Board 12th Result LIVE: कितने बजे तक जारी हो सकता है रिजल्ट?
CBSE रिजल्ट आमतौर पर 12 बजे के बाद ही जारी करता है. ऐसे में 12वीं का रिजल्ट भी 12 से शाम 4 बजे के बीच जारी किया जा सकता है.
CBSE Board 12th Result LIVE: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, और cbseresults.nic.in पर रिजल्ट जारी किया जाएगा.
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: आज जारी हो सकता है 12वीं का रिजल्ट
CBSE की तरफ से 11 मई को रिजल्ट जारी नहीं किया गया, जबकि डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर लिंक दिखने लगा था. ऐसे में आज बोर्ड रिजल्ट जारी किया जा सकता है. पिछले साल के ट्रेंड को देखते हुए भी यही माना जा रहा है कि बोर्ड आज की तारीख में रिजल्ट जारी कर देगा.
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक कहां एक्टिव होगा?
डायरेक्ट लिंक मेन वेबसाइट results.cbse.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा. इसके अलावा स्टूडेंट्स cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप पर भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: फेक लिंक से रहें अलर्ट, बोर्ड की चेतावनी
CBSE 12वीं रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी है. सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम पर कई ऐसे लिंक वायरल हो रहे हैं, जिनमें लीक्ड रिजल्ट या अर्ली एक्सेस रिजल्ट दिखाने का दावा किया जा रहा है. इन लिंक्स से आप सावधान रहें. रिजल्ट के लिए आप ऑफिशियस वेबसाइट, उमंग, और डिजिलॉकर जैसी प्लैटफॉर्म पर ही भरोसा करें. नहीं तो आप किसी स्कैम के शिकार हो सकते हैं.
CBSE class 12 Results 2026 LIVE: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट ये जरूर चेक करें
अपना नाम की स्पेलिंग
माता-पिता का नाम
स्कूल कोड
स्कूल का नाम
सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
टोटल मार्क
ग्रेड/पासिंग डिविजन
रिजल्ट स्टेटस (पास/फेल/कंपार्टमेंट)
CBSE Board 12th Result LIVE: कितने लाख छात्रों को है रिजल्ट का इंतजार?
CBSE 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार 18 लाख से ज्यादा छात्र कर रहे हैं. सभी अपना रोल नंबर तैयार रखें.
CBSE Board 12th Result LIVE: इन चार वेबसाइट्स को रखें अपने पास
सीबीएसई 12वीं के छात्र इन चार वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसीलिए रिजल्ट से पहले इन्हें अपने पास रख लें.
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
CBSE Board 12th Result LIVE: CBSE रिजल्ट का कैसे लगाएं पता?
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. छात्रों के सामने सबसे बड़ी समस्या होती है कि आखिर रिजल्ट जारी होने की जानकारी कैसे मिलेगी. इसके लिए छात्र एनडीटीवी को फॉलो करते रहें, सबसे पहले हम आप तक रिजल्ट की खबर पहुंचाएंगे.
CBSE Board 12th Result LIVE: क्या आज ही जारी होगा 12वीं का रिजल्ट?
CBSE 12वीं के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या आज बोर्ड रिजल्ट जारी होगा या नहीं? डिजीलॉकर और उमंग ऐप के पिछले ट्रेंड से यही बात सामने आ रही है कि रिजल्ट आज या फिर कल सुबह तक जारी किया जा सकता है.
CBSE 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
- रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
- यहां CBSE 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- इसके बाद रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
- इसे यहां से डाउनलोड कर लें और प्रिंट भी ले लें
बिना APAAR आईडी डिजीलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट से ठीक पहले डिजीलॉकर की तरफ से बताया गया है कि बिना APAAR आईडी के कैसे रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इसका पूरा प्रोसेस बताया गया है.
📢 CBSE Class XII Results 2026 Coming Soon on DigiLocker!
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 11, 2026
Students without an APAAR ID can easily create their DigiLocker account before result day by following a few simple steps.
🔹 Visit: https://t.co/VNwLnmcQlL
🔹 Click on “Get Started”
🔹 Enter your details and Access Code… pic.twitter.com/3Kktj8lfDJ
DigiLocker और UMANG पर 'Coming Soon' का मैसेज
डिजीलॉकर और उमंग दोनों के रिजल्ट्स सेक्शन में Coming Soon का अपडेट दिखने लगा है. आमतौर पर इस तरह के मैसेज आने के 24-48 घंटों के भीतर रिजल्ट जारी हो जाता है. ऐसे में छात्र कमर कस लें और तैयार रहें.
CBSE Board 12th Result LIVE: डिजीलॉकर पर भी रिजल्ट करें चेक
CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने वाला है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करके रखें, यहां रिजल्ट तेजी से खुलेगा और मार्कशीट भी डाउनलोड हो जाएगी.
UMANG पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- फोन में UMANG ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें
- ऐप खोलने के बाद Services सेक्शन में जाएं
- यहां CBSE ऑप्शन को सर्च करें
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP या MPIN के जरिए लॉगिन करें
- इसके बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
डिजीलॉकर के बाद UMANG ने भी एक्टिव किया 12वीं रिजल्ट का लिंक
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट आज ही जारी किया जा सकता है. डिजीलॉकर के बाद अब UMANG ऐप पर भी रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो चुका है, जिसमें लिखा है कि रिजल्ट जारी होने वाला है.
CBSE Board 12th Result LIVE: UMANG पर रिजल्ट देखना सबसे आसान
सीबीएसई के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा उमंग ऐप पर भी रिजल्ट देख सकते हैं, यहां रिजल्ट देखना काफी आसान है. UMANG पर रिजल्ट देखने के लिए आपको ऐप डाउनलोड करनी होगी और CBSE सर्च करना होगा, इसके बाद सिर्फ अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CBSE Board 12th Result LIVE: आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी होगा.
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: क्या 12वीं की भी दूसरी बोर्ड परीक्षा होगी?
10वीं की तरह सीबीएसई 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा नहीं होगी. फिलहाल ये नंबर सुधारने वाला नया सिस्टम सिर्फ 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए लागू किया गया है. ऐसे में दो से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले छात्रों को एक साल और इंतजार करना होगा.
CBSE Board 12th Result LIVE: क्या आज ही जारी होगा रिजल्ट?
CBSE 12वीं के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को लेकर पहले अपडेट नहीं दिया जाता है, लेकिन डिजीलॉकर पर इसका संकेत मिलता है. डिजीलॉकर ने कई घंटे पहले अपनी वेबसाइट पर और अब सोशल मीडिया पर भी रिजल्ट को लेकर हिंट दिया है. ऐसे में आज ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
CBSE Board 12th Result LIVE: रीजन वाइज रिजल्ट भी बताएगा बोर्ड
सीबीएसई की तरफ से भले ही टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की जाती हो, लेकिन रीजन वाइज टॉप किसने किया ये बताया जाता है. 10वीं के रिजल्ट में साउथ के राज्यों ने टॉप किया था.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: छात्रों को बढ़ रहा है इंतजार, कब तक जारी होगा रिजल्ट?
CBSE 12वीं का रिजल्ट 10वीं की तरह 4 बजे जारी नहीं हुआ है. ऐसे में छात्रों का इंतजार बढ़ रहा है. माना जा रहा है कि रिजल्ट कुछ देर में जारी किया जा सकता है.
CBSE Board 12th Result LIVE: 4 बजे जारी नहीं हुआ रिजल्ट तो क्या होगा?
CBSE 12वीं का रिजल्ट अगर 4 बजे जारी नहीं होता है तो छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बोर्ड की तरफ से देर शाम तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
CBSE Board 12th Result LIVE: मार्कशीट पर 'RW' का मतलब?
रिजल्ट के बाद अगर किसी छात्र के रिजल्ट में 'Result Withheld' (R.W.) लिखा है, तो इसका मतलब है कि तकनीकी कारणों से उनका परिणाम अभी रोका गया है. इन छात्रों का रिजल्ट कुछ ही दिन में जारी किया जाता है.
CBSE Board Results LIVE: रिजल्ट से पहले छात्रों के दिलों की धड़कनें तेज
CBSE का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है, इससे पहले छात्रों के दिलों की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. सोशल मीडिया पर छात्र लगातार रिजल्ट का अपडेट ले रहे हैं.
CBSE Board Results LIVE: छात्र नोट कर लें ये चार वेबसाइट्स, यहीं जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई के छात्र इन चार वेबसाइट्स को नोट करके रख लें, यहीं उन्हें उनका रिजल्ट मिलेगा.
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- digilocker.gov.in
CBSE 12th Result Time: रिजल्ट आने के बाद ऐसे डालें अपना रोल नंबर
रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर कैसे डालें और क्या-क्या ऑप्शन नजर आएंगे, इसके लिए नीचे वाली इमेज देख लें... 
CBSE 12th Result Time: क्या ठीक 4 बजे रिजल्ट होगा जारी?
CBSE 12वीं का रिजल्ट कुछ ही देर बाद ठीक 4 बजे जारी किया जा सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि कुछ दिन पहले सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट भी 4 बजे ही जारी किया था. ऐसे में छात्रों को रोल नंबर के साथ तैयार रहना होगा.
CBSE Board 12th Result LIVE: आधिकारिक वेबसाइट, डिजीलॉकर या फिर उमंग ऐप... सबसे पहले कहां जारी होगा रिजल्ट?
CBSE 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है, ऐसे में छात्र कंफ्यूज हैं कि आखिर किस वेबसाइट पर सबसे पहले रिजल्ट जारी होगा. कुछ हफ्ते पहले जारी हुआ 10वीं का रिजल्ट सबसे पहले उमंग ऐप पर एक्टिव हो गया था. हालांकि आमतौर पर ऐसा नहीं होता है. रिजल्ट हमेशा एक साथ आधिकारिक वेबसाइट और बाकी जगह जारी होता है.
आने वाला है रिजल्ट? डिजीलॉकर ने एक्स पर किया पोस्ट
CBSE रिजल्ट से ठीक पहले डिजीलॉकर ने एक्स पर पोस्ट किया है. वेबसाइट के बाद सोशल मीडिया पर भी डिजीलॉकर ने संकेत दिए हैं कि रिजल्ट आने वाला है.
📢 CBSE Class XII Results 2026 Coming Soon on DigiLocker Result Page!
— DigiLocker (@digilocker_ind) May 11, 2026
Get ready to access your CBSE Class XII Results quickly, securely, and conveniently through DigiLocker.
Stay tuned and check your results at:
🔗https://t.co/nmrcVm9cvy#CBSE #Class12Results #Results2026… pic.twitter.com/41VPE3xhT8
CBSE Board 12th Result LIVE: CBSE 12वीं का रिजल्ट कहां होगा जारी
रिजल्ट जारी होने के बाद आप इस आधिकारिक प्लेटफ़ॉर्म्स के माध्यम से अपना देख सकते हैं
1.cbseresults.nic.in
2.results.cbse.nic.in
3. cbse.gov.in
CBSE Board 12th Result LIVE: किन बच्चों को माना जाएगा पास
CBSE Board 12th Result LIVE: CBSE 12वीं के रिजल्ट में उन बच्चोx को पास माना जाएगा, जो हर विषय में 33 अंक हासिल करेंगे.
CBSE 12 Board Result: रोल नंबर खो गया है? बिना रोल नंबर के ऐसे देखें सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट
CBSE बोर्ड आज या कल 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. रिजल्ट को सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. छात्र रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर तैयार रखें.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: किसे मिलेगा मेरिट सर्टिफिकेट?
भले ही सीबीएसई की तरफ से कोई टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाती है, लेकिन बोर्ड टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट देता है.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: दोबारा चेक करवा सकते हैं कॉपी
जिन छात्रों को लगता है कि उनके नंबर कम आए हैं, वो अपनी कॉपियों के री-इवैल्यूएशन की मांग कर सकते हैं. हालांकि अगर किसी सवाल में नंबर ज्यादा दिए गए हों तो इन्हें कम भी किया जा सकता है.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: फेल होने वाले छात्रों का क्या होगा?
जो छात्र एक या दो विषयों में किसी कारणवश फेल हो जाएंगे, उन्हें 'सप्लीमेंट्री परीक्षा' (कम्पार्टमेंट) में बैठने का मौका मिलेगा. इसीलिए घबराने की जरूरत नहीं है.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: मार्कशीट में नहीं लिखी होगी डिवीजन
सीबीएसई टॉपर्स की लिस्ट भी जारी नहीं करता है, वहीं छात्रों की मार्कशीट में भी डिवीजन का जिक्र नहीं होता है. बोर्ड कोई फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन की घोषणा नहीं करता है.
CBSE Board 12th Result LIVE: कुछ ही देर में जारी होगा CBSE का रिजल्ट?
CBSE का रिजल्ट अगर आज जारी होता है तो कुछ ही देर में बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिवेट हो जाएगा. छात्र डिजीलॉकर और उमंग ऐप भी डाउनलोड कर लें.
CBSE Toppers List: CBSE क्यों जारी नहीं करता है टॉपर्स की लिस्ट?
सीबीएसई की तरफ से पिछले कुछ सालों से मेरिट लिस्ट यानी टॉपर्स के नाम जारी नहीं किए जा रहे हैं. छात्रों के बीच बेकार की प्रतिस्पर्धा को रोकने और कम नंबर लाने वाले छात्रों के मन में गलत भावना के चलते ऐसा फैसला लिया गया था.
CBSE Roll Number Finder: रोल नंबर कैसे करें पता?
रिजल्ट से पहले कई छात्र ऐसे होते हैं, जिनका एडमिट कार्ड खो जाता है या वो अपना रोल नंबर भूल जाते हैं. ऐसे में छात्र Roll Number Finder वेबपेज के जरिए अपना रोल नंबर पता लगा सकते हैं. इसके अलावा स्कूल से संपर्क करके भी रोल नंबर पता कर सकते हैं.
CBSE Board 12th Result LIVE: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट क्रैश हो सकती है, क्योंकि लाखों छात्र एक साथ रिजल्ट चेक करेंगे. ऐसे में छात्र UMANG ऐप, SMS या IVRS सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
CBSE Board 12th Result LIVE: सबसे पहले कैसे देखें अपना रिजल्ट?
सबसे पहले रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा.
- रिजल्ट आने से पहले आधिकारिक वेबसाइट्स को अपने पास संभालकर रखें
- उमंग ऐप या फिर डिजीलॉकर भी खोलकर रखें
- रिजल्ट आते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर डालें
- वेबसाइट खुलने में दिक्कत आए तो तुरंत उमंग या फिर डिजीलॉकर पर ट्राई करें
CBSE Board 12th Result LIVE: रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले करें ये काम
सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद छात्रों को सबसे पहले सभी आधिकारिक वेबसाइट्स को खोलना है और तुरंत अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना है. ऐसा करने पर रिजल्ट चेक करने में दिक्कत नहीं आएगी.
UMANG ऐप पर कैसे चेक करें रिजल्ट?
- ऐप खोलने के बाद आपको Services सेक्शन में जाना होगा
- यहां CBSE ऑप्शन को सर्च करके चुन लें
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से OTP या MPIN के जरिए लॉगिन करें.
- इसके बाद अपना रोल नंबर और सेंटर नंबर डालें
- जानकारी सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सेव कर लें
Digilocker पर रिजल्ट देखने का तरीका
- DigiLocker App पर जाएं या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
- अपने मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) का इस्तेमाल कर लॉग-इन करें
- होम पेज पर 'Education' सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें
- यहां दिख रहे Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें
- 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: पिछले साल कब जारी हुआ था रिजल्ट?
पिछले सालों के ट्रेंड को देखें तो सीबीएसई ने 2024 और 2025 में 13 मई को रिजल्ट जारी किया था. बताया जा रहा है कि इस बार रिजल्ट 11 या फिर 12 मई तक जारी कर दिया जाएगा.
CBSE Class 12 Result 2026 LIVE: एडमिशन के लिए काम आएगी डिजिटल मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, असली मार्कशीट स्कूल से कुछ दिन बाद मिलेगी. किसी छात्र को अगर एडमिशन लेना है तो वो डिजिलॉकर से अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकता है.
CBSE Class 12 Result 2026 Time: कितने बजे जारी हो सकता है रिजल्ट?
पिछले तीन सालों के ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच जारी किया जाता है. सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट ठीक शाम 4 बजे जारी किया था. रिजल्ट जारी होने की सबसे पहली अपडेट आपको एनडीटीवी पर मिलेगी.
CBSE Board 12th Result LIVE: क्या टॉपर्स की लिस्ट होगी जारी?
सीबीएसई की तरफ से इस बार भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी. बोर्ड पिछले कई सालों से टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं करता है.
CBSE Board 12th Result LIVE: CBSE की आधिकारिक वेबसाइट कर लीजिए नोट
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
CBSE Board 12th Result LIVE: डिजीलॉकर ने वेबसाइट पर लिंक किया एक्टिव
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट से ठीक पहले डिजीलॉकर ने बड़ा अपडेट दिया है. डिजीलॉकर की वेबसाइट पर सबसे पहले इसी रिजल्ट का लिंक नजर आ रहा है, जिस पर लिखा है- Result Coming Soon

CBSE Board 12th Result LIVE: क्या आज जारी होने वाला है 12वीं का रिजल्ट?
CBSE 12वीं का रिजल्ट आज जारी हो सकता है, बताया जा रहा है कि रिजल्ट 12 बजे के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है. डिजीलॉकर ने भी इसके संकेत दे दिए हैं.